बकरीद आउटफिट (सौ. सोशल मीडिया)
गरारा विथ पेपलम टॉप शरारा की बहन गरारा पहन कर भी आप कहर ढा सकती हैं। घुटनों से फिटिंग और नीचे से खूब सारा फ्लेयर वाला गरारा को जब पेपलम स्टाइल के टॉप के साथ पहना जाता है, तो यह बहुत ही मॉडर्न और एथनिक मिक्स लुक देता है। पाकिस्तानी सूट पाकिस्तानी लॉन्ग सूट का क्रेज लड़कियों के सर चढ़कर बोल रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी नजाकत और लान्ग कुर्ती है। अगर आप रॉयल दिखना चाहती हैं, तो चिकनकारी या ऑर्गेंजा फैब्रिक में पाकिस्तानी सूट ट्राई करें। इसके साथ लेस वर्क वाला दुपट्टा आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देगा।धोती स्कर्ट विथ कुर्ता ये सूट लुक फेस्टिव और समर सीजन, दोनों के लिए परफेक्ट है। गर्मी के हिसाब से बहुत हैवी भी नहीं है। मड़कन वाली जूतियां, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एंकलेट, स्टोन डिटेलिंग कंगन से लेकर हेयर स्टाइल और मेकअप, इन सबके साथ आप अपने लुक को एस्थेटिक बना सकती हैं। साड़ी लुक पतली बॉर्डर वाली साड़ियों को मिनिमल मेकअप और ज्वेलरी के साथ पेयर किया जा सकता है। इससे बेहद एलीगेंट लुक क्रिएट होगा, जो गर्मी के लिए बेस्ट ऑप्शन है।एवरग्रीन अनारकली अनारकली सूट लुक भी फेस्टिव वाइब से भरपूर है। अनारकली अपने आप में स्टेटमेंटच औऱ हैवी होता है। इसे लेयर चेन वाले पोल्की ईयररिंग और जड़ाऊ बैंगल्स के साथ स्टाइल करके इंडियन फेमिनिन लुक क्रिएट किया जा सकता है। अगर आप ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो ब्लैक शरारा सूट ट्राई करें। हल्के गोटा वर्क वाला और फ्लोइ फैब्रिक वाला सूट स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्ट भी देगा।