अंशुला कपूर की मेहंदी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
फोटो

अंशुला कपूर की मेहंदी में सजा सितारों का मेला, सोनम से वरुण धवन तक पहुंचे, दुल्हन के ग्लो पर टिकीं निगाहें

Anshula Kapoor Mehndi Celebration अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने यह समारोह खास सरप्राइज के तौर पर होस्ट किया।

सोनाली झा
बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनके घर में प्री-वेडिंग फंक्शन्स की धूम शुरू हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी के साथ कपूर परिवार में जश्न का माहौल देखने को मिला।
अंशुला कपूर के मेहंदी समारोह में परिवार के सदस्य और बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां एक ही छत के नीचे नजर आईं। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी को उनकी सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने घर पर होस्ट किया। दोनों ने इस समारोह को अंशुला के लिए एक सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था।
मेहंदी की तस्वीरें साझा करते हुए अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह समारोह उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा खूबसूरत था और जान्हवी-खुशी ने हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखा। उन्होंने दोनों बहनों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक रहेगा।
इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपूर परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, अनिल कपूर, शबाना आजमी और वरुण धवन जैसे सितारों ने समारोह की रौनक बढ़ाई। सभी ने मिलकर अंशुला और रोहन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, करिश्मा कपूर और सोनम कपूर ने भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स की भी जमकर चर्चा हो रही है।
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर 6 जुलाई को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल मेहंदी समारोह की झलकियां इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस होने वाली दुल्हन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल