अंजलि आनंद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
फोटो

अंजलि आनंद को वजन की वजह से गंवाना पड़ा काम, फिर करण जौहर की फिल्म ने बदली जिंदगी

Anjali Anand Life Story: बढ़े वजन के कारण काम खोने और पैसों की तंगी झेलने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद को करण जौहर की फिल्म से मिला बड़ा मौका, जिसने उनका करियर संवार दिया।

यति सिंह
बढ़ा हुआ वजन अंजलि के काम के आड़े आने लगा था और उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही असफलताओं से वह इस कदर निराश हो गई थीं कि उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था।
जब अंजलि अपना करियर छोड़ने ही वाली थीं, तभी फिल्म मेकर करण जौहर की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अंजलि को रणवीर सिंह की बहन के अहम रोल के लिए चुना।
करण जौहर की इस फिल्म से अंजलि ने बॉलीवुड में अपना शानदार डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग की दर्शकों और समीक्षकों ने जमकर तारीफ की। इस एक मौके ने उनकी पूरी जिंदगी और करियर की दिशा बदल दी।
इसके बाद अंजलि को अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल 4' में भी एक अहम भूमिका निभाने का मौका मिला, जहां उन्होंने एक बार फिर अपनी एक्टिंग को साबित किया।
टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अंजलि आनंद के जीवन में भी एक ऐसा ही मुश्किल दौर आया था, जब अपने बढ़े वजन के कारण उन्हें न केवल अपनी मां से ताने सुनने पड़े बल्कि उनके हाथ से कई काम भी निकल गए थे।

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग