जल प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर) Source- Social Media
ओडिशा

जल प्रदूषण पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे स्वप्निल महालिंग, दिखेगा पानी का पूरा संकट

Water Pollution: लेखक-निर्देशक स्वप्निल महालिंग जल प्रदूषण पर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। फिल्म में औद्योगिक कचरे, सीवेज, कृषि अपशिष्ट और दूषित पानी के प्रभावों को दिखाया जाएगा।

अर्पित शुक्ला

Water Pollution Documentary: प्रसिद्ध भारतीय लेखक एवं निर्देशक स्वप्निल महालिंग जल प्रदूषण जैसे गंभीर सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दे पर एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रहे हैं। इस परियोजना के जरिए जल प्रदूषण के कारणों, इसके व्यापक प्रभावों और मानव जीवन के साथ पर्यावरण पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

औद्योगिक कचरे और सीवेज से जल प्रदूषण पर फोकस

डॉक्यूमेंट्री में औद्योगिक कचरे, शहरी सीवेज और कृषि अपशिष्ट के कारण नदियों, झीलों तथा भूजल स्रोतों के प्रदूषित होने की समस्या को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इसके अलावा दूषित पानी से पैदा होने वाले स्वास्थ्य संकट, पारिस्थितिक असंतुलन और स्वच्छ जल से जुड़ी सांस्कृतिक परंपराओं के क्षरण जैसे मुद्दों को भी रेखांकित किया जाएगा।

स्वच्छ पानी को मौलिक अधिकार का संदेश

स्वप्निल महालिंग ने कहा कि पानी मानव सभ्यता की जीवनरेखा है और इसके प्रदूषित होने का असर केवल प्रकृति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी मानवता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि स्वच्छ पानी कोई विलासिता नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि सिनेमा में लोगों के दिल और दिमाग तक अपनी बात पहुंचाने की शक्ति है। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए समुदायों और नीति-निर्माताओं को जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

फिल्मों और टीवी से जुड़े रहे हैं स्वप्निल महालिंग

स्वप्निल महालिंग फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों, डॉक्यूमेंट्री, कॉर्पोरेट फिल्मों और विज्ञापनों के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पटकथा लेखक, गीतकार और निर्देशक के रूप में ‘कुमकुम’, ‘शकुंतला’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मीरा’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से जुड़े कार्य किए हैं।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप