पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
ओडिशा

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को जाएंगे ओडिशा, भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा में रहेंगे। इस ओडिशा की भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने दी।

Saurabh Pal

भुवनेश्वरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा पहुंचेंगे। यहां वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में हिस्सा लेंगे। ओडिशा सरकार के वरिष्ठ मंत्री शनिवार को यह जानकारी दी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि 12 जून को राज्य में भाजपा सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं, लेकिन मुख्य समारोह 20 जून को होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री उस दिन राज्य का दौरा करेंगे।

पुजारी ने कहा कि ओडिशा में मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों में कई बदलाव किए गए हैं। सरकार का गठन 12 जून, 2024 को हुआ था और इस वर्ष 12 जून को सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह 20 जून को होगा।

व्यस्तता के कारण 12 जून को नहीं आ पाए प्रधानमंत्रीः पुजारी

ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों से 12 जून को होने वाले समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उस दिन पहले से ही व्यस्त हैं, इसलिए वह 20 जून को आएंगे और उसी के अनुसार कार्यक्रम में बदलाव किए जा रहे हैं।

जल्द ही दी जाएगी औपचारिक जानकारी

पुजारी ने कहा कि कार्यक्रम के बारे में अंतिम ब्योरा जल्द जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाल में नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य को 12 जून को होने वाले वर्षगांठ समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था। वर्षगांठ समारोह के तहत ओडिशा के सभी मंत्रियों को माझी सरकार के कार्यकाल के पहले साल के दौरान के रिपोर्ट कार्ड को लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलों का दौरा करने का काम सौंपा गया है।-एजेंसी इनपुट के साथ

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट