NDA की सरकार के 11 साल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेयर किया वीडियो, किसानों के लिए छोड़ा खास मैसेज

9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल हो जाएंगे। इस अवसर पर पीएम ने किसानों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसान कल्याण की दिशा में और अधिक उत्साह से प्रयास करेंगे।
NDA की सरकार के 11 साल: पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, किसानों के लिए छोड़ा मैसेज
नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष 9 जून को पूरा हो जाएगा। इस अवसर सभी केंद्रीय मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने 11 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा जनता के साझा करें। इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री ने कर दी। उन्होंने शनिवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान उनकी सरकार की कई पहलों से किसानों की समृद्धि बढ़ी है। इसके साथ ही कृषि में बदलाव सुनिश्चित हुआ है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘अपने मेहनतकश किसानों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। हमने मृदा स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो बहुत लाभकारी रहे हैं। आने वाले समय में किसानों के कल्याण की दिशा में हमारे प्रयास और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।''

पीएम मोदी ने मोदी ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहनों को पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उधार लेने को मजबूर होना पड़ता था, वहीं बीते 11 साल में हमारी सरकार के निर्णयों से उनका जीवन बहुत आसान हुआ है।

किसानों के लिए सरकार ने उठाए बड़े कदम

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए वार्षिक नकद सहायता और ऋण बीमा योजना जैसे निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि चाहे ‘पीएम किसान सम्मान निधि' हो या फिर ‘किसान फसल बीमा' योजना, हमने उनके कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में निरंतर बढ़ोतरी से देश के अन्नदाताओं को ना सिर्फ फसलों की उचित कीमत मिल रही है, बल्कि उनकी आय भी बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट किया वीडियो

9 जून को हो जाएंगे मोदी सरकार के 11 साल नौ जून को मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे हो जाएंगे, जिसके मद्देनजर वह विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित अपनी सरकार के निर्णयों पर प्रकाश डाल रहे हैं। मोदी ने नौ जून, 2024 को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी।

- एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com