प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के दौरे पर (फोटो- @ANI) 
ओडिशा

'डिनर और बातें बाद में…', ट्रंप के न्योते को ठुकराकर ओडिशा पहुंचे PM मोदी, बोले- पहले महाप्रभु के दरबार आना था

ओडिशा दौरे पर पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि उन्हें G7 से लौटते वक्त ट्रंप ने फोन कर वॉशिंगटन डिनर पर बुलाया था, लेकिन मैंने महाप्रभु की धरती ओडिशा को प्राथमिकता दी और उनका निमंत्रण नम्रता के साथ ठुकरा दिया।

सौरभ शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओडिशा दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा खुलासा किया। पीएम मोदी ने बताया कि कनाडा में G7 समिट के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें वॉशिंगटन आने और साथ में भोजन करने का निमंत्रण दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। पीएम ने कहा कि ओडिशा की धरती ने उन्हें खींच लिया, और यही उनकी प्राथमिकता रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका दिल महाप्रभु जगन्नाथ की धरती की ओर खिंच गया। उन्होंने बताया कि ट्रंप के निमंत्रण के बावजूद उन्होंने विनम्रता से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें ओडिशा की जनता के साथ जुड़ने और उनके बीच आकर संवाद करने की इच्छा थी। इस बयान से सभा में मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना हो गया।

कांग्रेस के शासन को बताया अटकाने-लटकाने का मॉडल अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद देश ने कांग्रेस का शासन देखा, जिसमें सुशासन की कमी, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों की धीमी गति ने देश को पीछे रखा। मोदी ने दावा किया कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पहली बार देश ने तेज़ और ठोस विकास का अनुभव किया है उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य, जहां पहले कभी बीजेपी की सरकार नहीं थी, अब तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में हिंसा और अस्थिरता की जगह अब प्रगति और शांति का वातावरण है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव बीजेपी की नीतियों और जनसेवा के संकल्प का नतीजा है।

ओडिशा में डबल इंजन सरकार से मिल रहा डबल फायदा

प्रधानमंत्री ने ओडिशा की स्थिति पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पहले यहां भ्रष्टाचार, लालफीताशाही और पिछड़ापन हावी था, लेकिन बीते एक साल में डबल इंजन सरकार ने यहां उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों और युवाओं तक अब योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है।

मोदी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने ओडिशा को नई दिशा दी है और अब राज्य देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास की इस गति को और तेज़ करने के लिए बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन