कपल को सजा देते गांव वाले (फोटो- सोशल मीडिया) 
ओडिशा

चाचा-भतीजी की Love Marriage से भड़के गांववाले, दी तालिबानी सजा, देखें VIDEO

Odisha crime news: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में प्रेम विवाह करने पर एक जोड़े को गांववालों ने खेत जोतने की तालीबानी सजा दी, जिससे जुड़ा वीडियो वायरल हो गया और लोगों में गुस्सा फैल गया।

अक्षय साहू

रायगड़ा: ओडिशा से दिल-दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम विवाह करने पर गांववालों ने युवा जोड़े को तालीबानी सजा दी। गांववालों ने सजा के नाम पर दोनों को बैलों की तरह हल में बांधा और उनसे खेत जुतवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग गुस्से में हैं और आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं।

यह घटना ओडिशा के रायगढ़ा जिले के कंजामाझिरा गांव की है। यहां एक युवक को एक लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। हालांकि, यह विवाह गांव के पारंपरिक नियमों के खिलाफ था। दरअसल, युवक रिश्ते में लड़की का चाचा था, और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार इस प्रकार का विवाह अमान्य माना जाता है। इसके चलते गांववालों ने दोनों को सजा देने का फैसला किया।

गांववालों ने दी तालीबानी सजा

शादी से नाराज गांववालों ने दोनों को अनोखी सजा दी। लोगों ने एक दंपती को अपमानित करने के लिए उनके कंधों पर बांस और लकड़ियों से बना हुआ जुआ बांध दिया, जो आमतौर पर खेत जोतने के लिए बैलों पर लगाया जाता है। इसके बाद उन्हें सबके सामने खेत में हल खींचने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

इस अपमानजनक सजा के बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर शुद्धिकरण की रस्में भी करवाई गईं। मामले को लेकर पुलिस निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है और पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि अभी तक थाने में इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

नाराज लोगों ने की सजा की मांग

तालीबानी सजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर अधिकांश लोगों ने कपल को शादी करने पर इस प्रकार की सजा दिए जाने की आलोचना की। कई यूजर्स ने इसे पिछड़ी सोच करार दिया। साथ ही वीडियो में नजर आ रहे गांववालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों ने कपल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है