ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप सोर्स: सोशल मीडिया
ओडिशा

ओडिशा के DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, महिला जेलर बोली- IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया

IPS Kuldeep Rath: महिला जेलर के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में DG जेल और IPS कुलदीप रथ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • IPS कुलदीप रथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप

  • IPS के साथ डिनर करने का दबाव बनाया गया

  • DG जेल सुशांत कुमार नाथ पर दबाव बनाने का आरोप

Odisha Crime News: ओडिशा से यौन उत्पीड़न का आक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता महिला जेलर ने जेल महानिदेशक यानी DG जेल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, DG जेल सुशांत कुमार नाथ ने अपने IPS दोस्त कुलदीप रथ के साथ डिनर पर जाने का और उससे बात करने का दबाव बनाया। जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच होने तक सीनियर आईपीएस अधिकारी को उनके पथ से हटा दिया गया है।

IPS के साथ डिनर करने का दबाव

पुलिस के मुताबिक, जुलाई 2025 में सुशांत कुमार नाथ ने पीड़िता से कहा कि वो कुलदीप रथ को चौद्वार सर्कल जेल आने की अनुमति दे। जिसके बाद रथ ने महिला का फोन नंबर ले लिया और कथित तौर पर गलत मैसेज भेजने शुरू कर दिए। 29 अगस्त, 2025 को रथ ने फोन करके पीड़िता को कटक के एक रेस्तरां में बुलाया और डिनर का न्यौता दिया।

महिला को पार्टी में बुलाया और परेशान किया

इसके बाद लगातार दूसरी बार सितंबर 2025 में भी उसे एक होटल में डिनर पार्टी के लिए बुलाया गया। आरोप है कि आईपीएस अफसर उस महिला से अकेले में मिलना चाहते थे, इसलिए उस महिला को पार्टी में बुलाया गया था।

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि जब मैंने अकेले मिलने से इनकार कर दिया तो डीजी मुझपर निशाना बना रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुशांत कुमार नाथ और आईपीएस अधिकारी कुलदीप रथ पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं ओडिशा सरकार ने डीजी जेल सुशांत कुमार नाथ को ट्रांसफर करके गृह विभाग का OSD पद दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिवाली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! महाराष्ट्र से यूपी-बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

राहुल पर बरस पड़े संबित, कहा- हिंदुस्तान आपके अब्बू- जान का नहीं; यहां चायवाला भी बन सकता है प्रधानमंत्री

Make In India: देश की पहली बुलेट ट्रेन ले रही आकार, अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

अगले 30 साल तक PM पद पर नो वैकेंसी... आनंद दुबे का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- INDI गठबंधन नहीं, ठगबंधन है