देबाशीष सामंतराय और नवीन पटनायक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ओडिशा

नवीन पटनायक के करीबी देबाशीष सामंतराय ने छोड़ा साथ, BJD से दिया इस्तीफा, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज!

Odisha Politics: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी BJD सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

प्रिया जैस

BJD MP Debasish Samantray Resigns: बीजू जनता दल (BJD) पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बीजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें नवीन पटनायक का करीबी माना जाता था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की।

BJD राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को मेरा त्याग पत्र। पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक, मैंने अपनी सेवा, संगठन और समर्पण की नीति के अनुरूप कार्य किया है। भविष्य में भी, मैं ओडिशा की जनता के लिए अपना संघर्ष जारी रखूंगा। जय जगन्नाथ।"

सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मैं आज, यानी 25 मई, 2026 को BJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। राज्यसभा के लिए मुझे नामित करने हेतु मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। मैं इस अवसर का लाभ उठाते हुए, अविभाजित कटक ज़िले के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रूप से ओडिशा से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर प्रदान करने के लिए आपके प्रति अपनी हार्दिक और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।"

पार्टी में हो रहा अपमान

देबाशीष सामंतराय ने पार्टी में अपमानित किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, कि मैंने सदैव पार्टी के हितों के प्रति स्वयं को समर्पित रखा है और विगत वर्षों में, पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए कार्य किया है। फिर भी, मुझे ऐसा लग रहा है कि हाल के दिनों में, पार्टी के भीतर मुझे सुनियोजित ढंग से उपेक्षित किया जा रहा है और अब पार्टी को मेरी सेवाओं की आवश्यकता नहीं रही है। इसलिए मैंने जनहित में यह फैसला लिया है और आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

पार्टी पर लगे इस तरह के आरोपों के बाद अब ओडिशा में सियासी बवाल मच गया है। ओडिशा में अब कयास लगाए जा रहे है कि देबाशीष सामंतराय अब जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देंगे।

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन पीएम नरेंद्र मोदी, जानवरों के साथ ऐसे वक्त बिताते हैं

अमेरिकी टैरिफ वाले दांव पर भारत की दो टूक, एनर्जी सुरक्षा के लिए उठाएगा सभी जरूरी कदम

PM Narendra Modi Awards: रूस-UAE से फ्रांस तक, पीएम नरेंद्र मोदी को मिले दुनिया के बड़े सम्मान; देखें PHOTOS