PM Modi (Source-Social Media) 
नॉर्थ ईस्ट

'इन पहाड़ियों में बम-बंदूक...', असम के कोकराझार क्यों नहीं पहुंच पाए PM मोदी? कही यह बड़ी बात

PM Modi: खराब मौसम के कारण नरेंद्र मोदी कोकराझार नहीं पहुंच सके। गुवाहाटी से ही उन्होंने लोगों से माफी मांगी और वहीं से कार्यक्रम को संबोधित कर जनता से संवाद किया।

सजल रघुवंशी

PM modi In Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि खराब मौसम के कारण वह कोकराझार नहीं पहुंच सके। उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि वह दिल्ली से सीधे आप सबके बीच आने के लिए निकले थे। लेकिन मौसम की वजह से उन्हें गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही वह कोकराझार नहीं पहुंच पाए, लेकिन गुवाहाटी से ही वह आप सभी से संवाद कर रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने असम को सौगात भी दी और 4 हजार कोरड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इन प्रोजेक्ट्स को असम में विकास के लिए लाया जा रहा है।

असम को दी भर-भर का सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि भाजपा-एनडीए की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

पीएम ने आगे कहा कि इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। 'असम माला अभियान' के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी। वहीं नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।

आज बोडोलैंड में शांति और विकास- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था। हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है। आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है। क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम