UDP के विधायक BJP में शामिल सौजन्य-IANS
नॉर्थ ईस्ट

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Meghalaya Politics: मेघालय में UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए। इसके साथ विधानसभा में BJP की संख्या 10 हो गई और पार्टी NPP के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई।

प्रिया जैस

UDP MLAs Join BJP: मेघालय में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है, जिसने विधानसभा का गणित ही बदल दिया है। बुधवार को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 12 में से आठ विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इस कदम से मेघालय विधानसभा में BJP की ताकत बढ़कर 10 विधायक हो गई है, जिससे यह नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

बुधवार को BJP ने दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, BJP सांसद संबित पात्रा और मेघालय BJP अध्यक्ष व राज्य प्रभारी अनिल एंटनी की मौजूदगी में सभी आठ विधायकों ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ली।

BJP में शामिल होने वाले विधायकों की सूची

  • लखमेन रिम्बुई

  • पियस मारवेन

  • खलीहियात के विधायक किर्मेन श्यल्ला,

  • मायरालबोर्न सिएम,

  • मैथ्यू कुर्बाह,

  • ओलन सिंह सुइन,

  • बालाजीद कुपर सिनरेम

  • सिनशर लिंगदोह थाबाह

विधायकों ने अमित शाह से की थी मुलाकात

खबरों के अनुसार, इससे पहले ख्लिहरियाट के विधायक किरमेन श्यल्ला के नेतृत्व में इन विधायकों ने BJP नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

इससे पहले, 12 सितंबर को पूर्व विधायक और UDP के वरिष्ठ नेता डॉ. जेमिनो मावथोह भी BJP में शामिल हुए थे, जिससे UDP में संभावित फूट की अटकलें तेज हो गई थीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मेघालय के लोकप्रिय विधायक आज BJP परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह न केवल पूर्वोत्तर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है। मैं सभी आठ निर्वाचित विधायकों का तहे दिल से स्वागत करता हूं।"

पीएम मोदी से गहरा जुड़ाव

संसदीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हालांकि ये विधायक पहले एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी (UDP) से जुड़े थे, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति से प्रभावित थे। हम मेघालय विधानसभा के 8 चुने हुए सदस्यों (विधायकों) का BJP परिवार में स्वागत करते हैं। वे पहले UDP से जुड़े थे, जो एक बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रीय पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विकास के प्रति पार्टी के परिवर्तनकारी दृष्टिकोण और लोगों के साथ पीएम मोदी के गहरे जुड़ाव से प्रेरित होकर उन्होंने BJP में शामिल होने का फैसला किया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप