मणिपुर में हिंसा (सौजन्य-एक्स) 
नॉर्थ ईस्ट

6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल

Manipur Tension JNIMS Imphal: मणिपुर के कांगपोकपी से अगवा किए गए नागा समुदाय के 6 लोगों के शव मिलने के बाद, इंफाल के JNIMS में सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच झड़प हुई। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस छोड़े।

प्रिया जैस

Manipur Police Tear Gas Fired Imphal East: मणिपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। 13 मई को विभिन्न आदिवासी समुदायों से संबंधित सशस्त्र समूहों द्वारा अगवा किए गए 6 नागा समुदाय के सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए है। बुधवार को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक वन क्षेत्र से सभी 6 नागा समुदाय के नागरिकों के शव बरामद किए गए। शव मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इंफाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में सैकड़ों लोग जमा हुए। वे उन छह नागा लोगों के शव लेने आए थे, जिन्हें कथित तौर पर 13 मई, 2026 को मणिपुर के लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था।

छावनी में तब्दील हुआ इम्फाल

JNIMS परिसर के अंदर और आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, लेकिन लोगों पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

मणिपुर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

इम्फाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में जमा लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और तनाव बढ़ गया। इसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए JNIMS परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

मणिपुर पुलिस के अनुसार, मणिपुर पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों ने स्निफर डॉग्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीमों की मदद से करीब 24 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आज दोपहर छह लोगों के शव बरामद किए गए।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

इम्फाल में करीब 28 दिनों बाद शवों के बरामद होने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और समुदाय के लोग अब शवों की पहचान और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। लियांगमाई नागा काउंसिल मणिपुर के अध्यक्ष टिमोथी विजुनामाई ने कहा कि सबसे पहले यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बरामद शव वास्तव में उन्हीं छह लापता लोगों के हैं।

उन्होंने कहा, "सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि शव किस स्थिति में हैं। हमें यह पुष्टि करनी होगी कि ये वास्तव में हमारे वही छह लोग हैं जो लापता हुए थे।" बता दें कि मणिपुर के पहाड़ी जिलों में कुकी और नागा समुदायों के बीच तनाव के बीच हुई हिंसा में तीन कुकी चर्च नेताओं की हत्या हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे। इसी दौरान कथित तौर पर ये छह लोग भी अपहरण किए गए लोगों में शामिल थे

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 4 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द