गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की हत्या Social Media
नॉर्थ ईस्ट

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

Riya Talukdar Murder Case: गुवाहाटी के हाटीगांव में 25 वर्षीय रिया तालुकदार की हत्या के मामले में पति रामानुजन गोस्वामी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस हत्या की वजह और शव के साथ कथित क्रूरता की जांच कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Guwahati Hatigaon Murder Case: असम के गुवाहाटी से हत्या का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाटीगांव इलाके में एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या करने और शव के साथ क्रूरता करने का आरोप है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे फ्रिज में रख दिया। उसके हाथों की उंगलियां काटे जाने की बात भी सामने आई है।

मामले का खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का ताला तोड़ा, जहां 25 वर्षीय रिया तालुकदार का धड़ बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी फरार हो गया था। उसे सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

शव को कुत्तों को खिलाने की योजना का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में कथित तौर पर सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ उसी कमरे में खाना बनाया और खाया। इसके बाद शव को काटकर उसके हिस्से कुत्तों को खिलाने की योजना बनाए जाने की बात कही जा रही है।

हालांकि, यह योजना पूरी होने से पहले ही आरोपी घर से निकल गया। बाद में फ्लैट से आने वाली तेज बदबू ने पड़ोसियों का ध्यान खींचा और पुलिस को सूचना दी गई।

छह महीने पहले हुई थी शादी

रिया तालुकदार और रामानुजन गोस्वामी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके परिवार में एक भाई है। वहीं, आरोपी रामानुजन कैब चलाने का काम करता था।

आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी का मामला

पुलिस के मुताबिक, रामानुजन का पैतृक घर असम के धुबरी जिले के गौरीपुर में है, जहां उसके माता-पिता रहते हैं। उसके खिलाफ धुबरी थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस इन फोन की जांच कर रही है। साथ ही हत्या की वजह, घटना का पूरा क्रम और शव के साथ की गई कथित क्रूरता को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल