हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई (फोटो-सोशल मीडिया) 
नॉर्थ ईस्ट

गौरव गोगोई ने सीएम हिमंता को दी चेतावनी, कहा- मुक्केबाजी का नॉकआउट पंच अंत में मारा जाता है

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने, जो आरोप लगाए उनके समर्थन में सबूत पेश करने में नाकाम रहना उनकी ‘कमजोरी' है।

Saurabh Pal

गुवाहाटी: बिहार के साथ-साथ असम की सियासत गर्मायी हुई है। दोनों राज्यों में कुछ महीनों के अंतराल पर चुनाव है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस घमासान मचा हुआ है। जुबानी जंग अब मुक्केबाजी के पंच तक पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने, जो आरोप लगाए उनके समर्थन में सबूत पेश करने में नाकाम रहना उनकी ‘कमजोरी' है। हिमंता ने कहा था कि गोगोई के संबंध पाकिस्तान के साथ हैं।

गोगोई ने कहा कि लोगों को धैर्य रखना चाहिए, क्योंकि मुक्केबाजी के मुकाबले में ‘नॉकआउट पंच' अंत में दिया जाता है। यह कोई नयी बात नहीं है, जब भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ ने मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, लेकिन जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री कुछ कहता है, तो हम उसके सबूत देने का इंतजार करते हैं। आईटी प्रकोष्ठ के पोस्ट और मुख्यमंत्री की टिप्पणियों में कुछ अंतर होना चाहिए।

गोगोई की पत्नी पर हिमंता का आरोप

मुख्यमंत्री गोगोई पर आरोप लगाते रहे हैं कि उनके और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं। गोगोई ने कहा कि आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूत देने में देरी से सरमा में ‘लोगों का भरोसा खत्म हो जाएगा। सरमा ने हाल ही में कहा था कि 10 सितंबर तक सभी सबूत जनता के सामने पेश कर दिए जाएंगे, जिसके बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, “क्या यह कोई फिल्म है, जिसकी रिलीज की तारीख पहले से तय है? क्या हम ‘सिंघम 1' या ‘सिंघम 2' देख रहे हैं? ”

गोगोई का आईएसआई से संबंधः हिमंता

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया था कि गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निमंत्रण पर पड़ोसी देश का दौरा किया था, वहां प्रशिक्षण लिया था और खुफिया एजेंसी की स्थापना के लिए मिलकर काम किया था। गोगोई ने पाकिस्तान की उनकी यात्रा पर शर्मा की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहले पड़ोसी देश का दौरा कर चुके हैं।

असम सीएम ने बच्चों को भी नहीं बख्शा

इतना ही नहीं गोगोई और हिमंता की लड़ाई को देखकर लगता यह राजनीति से ऊपर उठ चुकी है, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सांसद के बच्चों को घसीटते हुए कहा था कि मेरे पर सबूत है कि इनके बच्चों के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। उन्होंने गोगोई से इस पर जवाब मांगा था।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक