गौरव गोगोई (फोटो-सोशल मीडिया) 
नॉर्थ ईस्ट

गौरव गोगोई को मिली असम कांग्रेस की कमान, राहुल गांधी का सीएम हिमंता के खिलाफ मास्टरस्ट्रोक

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए तेज-तर्रार नेता गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इनके साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

Saurabh Pal

गुहावटीः असम कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक उलटफेर किया है। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने अपने करीबी सांसद गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी है। इसके अलावा जाकिर हुसैन सिकदर, रोजलिना तिर्की और प्रदीप सरकार सहित तीन अन्य कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 26 मई को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदर, श्रीमती रोजलिना तिर्की, प्रदीप सरकार को नियुक्य किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया रोजलिना तिर्की को एआईसीसी सचिव के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है।

पार्टी ने निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के योगदान की भी सराहना की। गोगोई ने अपने परिवार और कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह अलवर और असम पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। गोगोई ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केसीवेणुगोपाल, जितेंद्र एसएल्वार का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।

इसके आगे उन्होंने कहा कि "पूर्व पीसीसी अध्यक्ष भूपेन केबोरा ने पार्टी का नेतृत्व किया और बहुत बड़ा योगदान दिया। मैं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने परिवार खासकर अपनी पत्नी और बच्चों के समर्थन के बिना यहां नहीं पहुंच पाता। असम में कांग्रेस पार्टी में इतने समर्पित और प्रेरक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काम करना एक आशीर्वाद है।

पार्टी के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और समर्पण ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने वरिष्ठों और सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आने वाले दिनों में मैं असम के लोगों का आशीर्वाद लूंगा। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर अपने राज्य के लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं। जोई ऐ एक्सोम! जय हिंद!" जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं।"

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक