गोलाघाट जिले के रंगाजन में NH-27 पर ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक की टक्कर।
हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत, ज्यादातर यात्री कॉलेज छात्र बताए जा रहे हैं, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या।
अतुल बोरा और अरुण कुमार (दोनों 20 वर्ष) की पहचान हुई; घायलों को कोहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
Assam Kaziranga Accident: असम के गोलाघाट जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रंगाजन के पास एक ट्रैवलर गाड़ी की कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 20 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए कोहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। टक्कर मारने वाले कंटेनर ट्रक पर कर्नाटक का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की कुल संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रैवलर वाहन बोकाखात से नगांव की ओर जा रहा था, जब रोंगाजन के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। वाहन में अधिकतर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया।
खबर अपडेट की जा रही है...