सीमए हिमंत बिस्वा सरमा। इमेज-सोशल मीडिया 
नॉर्थ ईस्ट

असम में हो गया सीट बंटवारा...सीएम सरमा ने बता दिया सबकुछ, क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव?

Assam NDA Seat Sharing Update : असम में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बना गई है। आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि किस पार्टी को कौन-सी सीट मिलेगी, सब तय है।

रंजन कुमार

Assam NDA Seat Sharing News : असम की सियासत में परिसीमन के बाद होने वाले पहले और सबसे ऐतिहासिक विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह साफ कर दिया कि एनडीए (NDA) के कुनबे में ऑल इज वेल है। सीटों के बंटवारे का पेचीदा काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने भरोसे के साथ कहा कि सहयोगियों के बीच कौन कहां से लड़ेगा, इसे लेकर कोई संशय नहीं है और अब बस दिल्ली की मुहर का इंतजार है।

मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व जल्द ही संभावित उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली रवाना होगा। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ अंतिम दौर की चर्चा होगी। माना जा रहा है कि होली के आसपास भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। इस बार गठबंधन में भाजपा के साथ असम गण परिषद (AGP), यूपीपीएल (UPPL), बीपीएफ (BPF) और राभा हासोंग जैसे क्षेत्रीय दल एक मजबूत दीवार बनकर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

परिसीमन के बाद पहला विधानसभा चुनाव

2023 में हुए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद यह राज्य का पहला विधानसभा चुनाव है। इस परिसीमन ने असम के चुनावी भूगोल को पूरी तरह बदल दिया है। कई सीटों की सीमाएं बदली हैं तो कुछ के नाम और आरक्षित श्रेणी (SC/ST) में भी बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भरोसा है कि परिसीमन के बाद बदले समीकरण स्वदेशी लोगों के हितों की रक्षा करेंगे और एनडीए को बहुमत के करीब ले जाएंगे।

विपक्ष की चुनौतियां और आंकड़ों का खेल

वर्तमान में 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 64 विधायक हैं, जबकि सहयोगियों को मिलाकर यह संख्या 83 तक पहुंचती है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा का आज भाजपा में शामिल होना विपक्ष के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका माना जा रहा है, जहां कांग्रेस के पास 26 और एआईयूडीएफ के पास 15 विधायक हैं। वहीं, भाजपा की नजर इस बार अपनी सीटों की संख्या को 70 के पार ले जाने पर है।

मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना

मार्च-अप्रैल में होने वाले इन चुनावों के लिए एनडीए ने अपनी तैयारी सीट शेयरिंग के साथ पूरी कर ली है। अब देखना होगा कि परिसीमन के बाद जनता किस पॉलिटिकल मैप को अपनी स्वीकृति देती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z