Salman Khan Father Salim KhanThreat: बॉलीवुड की जान सलमान खान को अब तक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग इससे पहले भी कई बार सलमान को तंग कर चुका है। हाल ही में सलमान के बांद्रा वेस्ट के ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर लॉरेंस विश्नोई गैंग ने गोलीबारी की थी। अब एक्टर के पिता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें, तो एक अज्ञात बुर्काधारी महिला ने सलमान के पिता सलीन खान को धमकी दी है। पुलिस ने इस अज्ञात बुर्के वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
खबरों की मानें, तो कल सुबह सलीम खान मार्निंग वॉक पर बैंडस्टैंड एरिया गए थे। उसी वक्त उनके करीब से एक स्कूटी सवार शख्स और बुर्के वाली महिला गुजरी और उनसे कहा, "लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?" उन दोनों अनजान लोगों ने उन्हें धमकी दी और वहां से चले गए। बांद्रा पुलिस सलीम खान को धमकी मिलने का मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। हालांकि बुर्के वाली वो महिला अब तक फरार बताई जा रही है। बांद्रा पुलिस की दो टीमें उस अज्ञात महिला की तलाश में लगी है।
बता दें कि इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोगों ने चार राउंड फायरिंग भी की थी। इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। मामले की तहकीकात के बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को दोषी ठहराया था। इस मामले में भी अब तक छह लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल मामले की जांच अब भी जारी है। यह भी देखें-संस्कारी हैं Aishwarya Rai की बेटी Aaradhya Bachchan, भरी महफिल में छुए शिवा राजकुमार के पैर, फैंस बोले ‘सूर्यवंशम के संस्कार…’
पीटीआई के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के आरोपी ने बुधवार को यह दावा किया है कि उसकी टूटी उंगली का इलाज करने के लिए जेल के एक डॉक्टर ने उससे पैसे मांगे हैं। दालत ने तलोजा जेल के चीफ मेडिकल ऑफिर को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।