'स्क्विड गेम सीजन 2' का टीजर रिलीज (फोटो सोर्स- यूट्यूब) 
मूवीज़

'स्क्विड गेम सीजन 2' का टीजर रिलीज, फिर होगा जिंदगी और मौत का खेल, फैंस बोले 'रोंगटे खड़े कर दिए.......'

Squid Game 2 Teaser: नेटफ्लिक्स की कोरियन सीरिज स्क्विड गेम के पार्ट 2 का ऐलान किया जा चुका है। इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस सीरिज के लिए और भी ज्यादा बेताब हैं। आइए जानें 'स्क्विड गेम सीजन 2' कब और कहां रिलीज होने वाला है?

निक्की राय

Squid Game 2 Teaser: नेटफ्लिक्स सीरिज स्क्विड गेम को फैंस ने काफी प्यार दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जाकर मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। अब इस कोरियन सीरिज के पार्ट 2 का ऐलान किया जा चुका है। इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद फैंस सीरिज के लिए और भी ज्यादा बेताब हैं। आइए जानें 'स्क्विड गेम सीजन 2' कब और कहां रिलीज होने वाला है?

फिर होगा मौत का खूनी खेल

एक बार फिर से मौत का ये खूनी खेल देखने के लिए फैंस बेसब्र हैं। मौत का ये खतरनाक खेल जल्दी शुरु होने वाला है। इस सीरिज को देखने का मजा आप घर बैठे ही नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं। अब कुछ दिनों के इंतजार के बाद ही आप इस सीरिज को देख पाएंगे। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। बता दें कि 'स्क्विड गेम सीजन 2' 26 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाला है। फिलहाल इसका टीजर रिलीज हो चुका है।

'स्क्विड गेम सीजन 2' के टीजर ने बढ़ाई धड़कनें

बता दें कि मेकर्स ने टीजर को अटलांटा में अपने गीकेड वीक इवेंट के दौरान रिलीज किया। इस टीजर में एक्टर ली जंग-जे का किरदार सेओंग गि-हुन का किरदार परेशान दिख रहा है। इसकी शुरुआत में एक गुलाबी मुखौटे वाला शख्स दिख रहा है। इसे देखकर समझ आ रहा है कि सीजन 2 में कुछ और नया ट्विस्ट आ सकता है। टीजर देखकर ये भी समझ आ रहा है कि इस बार जंग-जेई के किरदार को किन-किन खतरों का सामना करना होगा। यह भी देखें-Rishabh Pant के साथ डेटिंग की खबरों पर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, RP को लेकर कही ये बात, बोलीं ‘मीम्स फर्जी जानकारी…’

59 सेकंड के टीजर ने किया धमाका

59 सेकंड के टीजर में दिख रहा है कि ली जंग जे के किरदार को एक बुरा सपना आता है और तभी उसकी आंखें खुल जाती हैं। जैसे ही वो दरवाजा खोलता है उसके सामने एक मास्क वाला शख्स उस पर बंदूक ताने खड़ा होता है। टीजर से समझ आ रहा है कि पैसों के लिए ये खेल किस हद तक जाने वाला है। फैंस इस टीजर के आने से और भी ज्यादा बेसब्र हो चुके हैं।

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल