Rishabh Pant के साथ डेटिंग की खबरों पर Urvashi Rautela ने तोड़ी चुप्पी, RP को लेकर कही ये बात, बोलीं 'मीम्स फर्जी जानकारी...'

Urvashi Rautela on Dating Rumours With Rishabh Pant: Urvashi Rautela अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर उनका नाम फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देखा जाता है। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ी है। जानिए उर्वशी ने ऋषभ पंत के साथ अफेयर की खबरों के बीच क्या बयान दिया?
Urvashi Rautela breaks silence on dating rumours with Rishabh Pant
ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों पर उर्वशी रौतेला ने तोड़ी चुप्पी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Urvashi Rautela on Dating Rumours With Rishabh Pant: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसके अलावा उर्वशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में रहती हैं। अक्सर उनका नाम फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देखा जाता है। उन्हें लेकर अब तक कई बार ये अफवाहें उड़ चुकी हैं कि वो ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं। हालांकि कभी उर्वशी ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों के बीच चुप्पी तोड़ी है। जानिए उर्वशी ने ऋषभ पंत के साथ अफेयर की खबरों के बीच क्या बयान दिया?

आरपी को लेकर किया खुलासा

एक्ट्रेस इससे पहले अपने कई इंटरव्यूज में आरपी के बारे में बात करती नजर आती थीं, जिसे नेटिजन्स ने ऋषभ पंत ही मान लिया था। इसकी वजह से इंटरनेट पर मीम फेस्टिवल शुरु हो गया था। हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला ने इन सभी बातों का खंडन किया है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'मीम्स फर्जी पर बेस्ड होते हैं। इससे उनकी डेली लाइफ पर बहुत असर पड़ा है।'

ऋषभ पंत को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू में एक्ट्रेस आगे कहती है, 'मैं अपने काम पर ध्यान देने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से पूरी तरह दूर ही रखना चाहती हूं।' एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'आरपी (ऋषभ पंत) को लेकर मुझे लिंक करने पर मुझे सब कुछ क्लियर करना है। ये सभी मीम्स और अफवाहें निराधार हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना पसंद करती हूं। मेरा ध्यान सिर्फ मेरे काम और करियर पर होता है, जिसके लिए मैं इमोशनल हूं।' यह भी देखें-शादी के बाद पहली बार पति Siddharth के साथ दिखीं Aditi Rao Hydari, गुलाबी सूट और मांग में सिंदूर, लोग बोले ‘कितनी सुंदर…’

मीम पेजों पर साधा निशाना

उर्वशी कहती हैं, 'मैं इस मामले को सही तरीके से एड्रेस करना चाहती हूं। सभी से गुजारिश है फालतू चीजें दिखाने की बजाय सच्चाई पर ध्यान दिया जाए।' आगे वो करती हैं, 'मुझे ये समझ नहीं आता कि मीम बनाने वाले पेज इन चीजों को लेकर इतने एक्साइटेड क्यों रहते हैं।'

Navbharat Live
navbharatlive.com