राजामौली और सुकुमार पुष्पा 2 के सेट पर दिखें एकसाथ  
साउथ सिनेमा

'पुष्पा 2' के सेट पर एकसाथ दिखे राजामौली और सुकुमार, वायरल हुई आइकोनिक तस्वीर

पुष्पा 2 की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। टीजर ने इस उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। सीक्वल को लेकर चर्चा असल है और इसे हर जगह देखा जा सकता है।

सोनाली झा

मुंबई: पुष्पा 2 की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। टीजर ने इस उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। सीक्वल को लेकर चर्चा असल है और इसे हर जगह देखा जा सकता है। इसी बीच पुष्पा 2 के सेट से एस एस राजामौली और सुकुमार की एक आइकोनिक तस्वीर सामने आई है। इसमें दोनों निर्देशक एस एस राजामौली और सुकुमार एकसाथ में दिखाई दे रहे हैं।

इन दोनों महान निर्देशकों के बीच इस आइकोनिक मुलाकात का पल कैद किया गया। फिल्म के मेकर्स ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सेट्स से एक आइकोनिक तस्वीर। भारतीय सिनेमा का गर्व एस एस राजामौली ने सबसे बड़े मास फिल्म पुष्पा 2 के सेट पर दौरा किया। बता दें कि दर्शक यह फिल्म देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा 2 कब होगी रिलीज

यह 2024 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है और इसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं, जिसे अगले लेवल पर जाते हुए देखा जा सकता है। पुष्पा 2, 6 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फ़िल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फ़िल्म का म्यूजिक टी सीरीज़ द्वारा दिया गया है।

पुष्पा 2 का क्लाइमैक्स

पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थी। इसके रिलीजिंग डेट को भी आगे बढ़ाया गया। एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर के बीच विवाद की खबर भी सामने आई और उसको लेकर यह कहा जाने लगा कि फिल्म की रिलीजिंग डेट और आगे बढ़ सकती है। हालांकि फिल्म की शूटिंग को कंप्लीट कर लिया गया है। क्लाइमैक्स का जो शूट बचा हुआ था वह भी पूरा हो गया है।

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर