'स्त्री 2' ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया भौकाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'स्त्री 2' के मेकर्स की बल्ले-बल्ले, Box Office पर मचा आतंक, 'कल्कि 2898 एडी' की 20वें दिन की कमाई को भी पछाड़ा

Film Stree 2 20th Day Box Office Collection: 'स्त्री 2' के मेकर्स से लेकर सिनेमाघरों के मालिकों तक की चांदी हो रही है। फिल्म ने पहले दिन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 50 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक कई झंडे गाड़ दिए हैं। इसी कड़ी में तीसरे मंगलवार को फिल्म ने फिर से इतिहास रच डाला है।

निक्की राय

Film Stree 2 20th Day Box Office Collection: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। मेकर्स से लेकर सिनेमाघरों के मालिकों तक की चांदी हो रही है। फिल्म ने पहले दिन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 50 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अब तक कई झंडे गाड़ दिए हैं। इसी कड़ी में तीसरे मंगलवार को फिल्म ने फिर से इतिहास रच डाला है।

'कल्कि' को दिखाया ठेंगा

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने 20वें दिन भी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। 20वें दिन भी फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म ने लगभग 492.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। स्त्री-2 ने प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के भी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें कि इस फिल्म ने 20वें दिन अपने तमिल, तेलुगू, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम सभी वर्जन को मिलाकर 5.1 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, स्त्री-2 ने अकेले हिन्दी से ही 20वें दिन 3 करोड़ का कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड 710 करोड़ का आंकड़ा पार

राजकुमार राव , श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी स्टारर स्त्री-2 ने वर्ल़्वाइड 700 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर लिया है। अब तक दुनियाभर में इस फिल्म ने 710 करोड़ की कमाई कर ली है। केवल विदेशों में ही इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

इन फिल्मों को दी टक्कर

बजट और फैंस के रिएक्शन को देखते हुए 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 50 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म आने वाली फिल्मों के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन बनने वाली है। ये फिल्म रोज एक रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को पछाड़ते हुए स्त्री-2 काफी आगे निकल चुकी है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव