गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए दे डाली सलमान खान के पिता को धमकी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए दे डाली Salman Khan के पिता को धमकी, जांच में हुआ खुलासा

Salman Khan father Salim Khan threatened: एक्टर सलमान खान के पिता जब सलीम खान मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले, तभी अचानक बुर्का पहने एक महिला उनके पास से गुजरी और बोली, 'लॉरेंस बिश्नोई को भेज दूं क्या?' अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी शख्स का कहना है कि उसने ऐसा केवल अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए किया था। जानिए पूरा मामला...

निक्की राय

Salman Khan father Salim Khan threatened: 18 सितंबर को सलमान खान के पिता सलीम खान को स्कूटी सवार एक शख्स और बुर्के वाली महिला ने धमकी दी थी। ये घटना तब हुई जब सलीम खान मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। अचानक बुर्का पहने एक महिला उनके पास से गुजरी और बोली, 'लॉरेंस बिश्नोई को भेज दूं क्या?' अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी शख्स का कहना है कि उसने ऐसा केवल अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए किया था। जानिए पूरा मामला...

पुलिस ने की मामले की जांच

सलमान खान के पिता को डराने और धमकी देने के मामले ने पुलिस ने गंभीरता से जांच की और अज्ञात महिला और वाहन चलाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान आरोपी शख्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया। 'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शख्स ने केवल अपनी प्रेमिका को इंप्रेस करने के लिए सलीम खान को धमकी दी थी।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सलमान कनेक्शन

बता दें कि पिछले काफी लंबे वक्त से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। अप्रैल 2024 में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है। हालांकि इसके पीछे भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। इन्हीं कारणों से एक्टर की सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है। यह भी देखें-पति Vicky Jain के साथ वेकेशन एंजॉय करती दिखीं Ankita Lokhande, पानी के बीच में किया रोमांस

चार्जशीट में सलमान का बयान

मुंबई पुलिस ने पिछले कुछ वक्त पहले सलमान को मिली धमकी के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सलमान खान ने भी अपना बयान दर्ज करवाया था। सलमान खान ने बताया कि उनके घर के बाहर गोलीबारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से ही की गई थी। वहीं, सलीम खान को मिली धमकी के मामले में गिरफ्तार शख्स के बारे में जानकारी सामने आई है कि वो एक छोटा-मोटा क्रिमिनल है। वो कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं है। साथ ही बुर्के वाली महिला की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन