लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान, बोले 'सलमान माफी क्यों मांगे...उसने कॉक्रोच तक नहीं मारा'

Salman Khan Father Salim Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई पर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि सलमान खान किसी से माफी क्यों मांगेगा।

निक्की राय

मुंबई: सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुख्यात काला हिरण हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच रिएक्ट किया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान के पीछे पड़ी है और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुपरस्टार के पिता ने कहा अभिनेता ने कभी किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया है और वह काला हिरण शिकार की घटना के दौरान मौजूद भी नहीं था। जानिए पूरा मामला...

सलमान ने कही की हिरण की हत्या

एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने खुलासा किया, "मैंने सलमान से पूछा था कि यह किसने किया, तो उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त वह कार में भी नहीं थे और वह मुझसे कभी झूठ नहीं बोलते।" उन्होंने आगे कहा, "उसको नहीं है ये सब शौक जानवरों को मारने का। जानवरों से मोहब्बत करता है वो और उन्होंने कहा कि वह "एक कॉकरोच को भी नहीं मार सकता।"

सलमान ने कॉकरोच तक नहीं मारा

उन्होंने कहा, "माफी मांगना, तुमने कबूल करना है कि मैंने मारा है। सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा। हमने कभी किसी कॉकरोच को भी नहीं मारा। हम इन चीजों में यकीन ही नहीं करते। माफी मांगने का मतलब कबूल करना है। सलमान ने कभी किसी को नहीं मारा।" हमने कभी किसी कॉकरोच को भी नहीं मारा है। हम इन बातों पर विश्वास नहीं करते हैं। यह भी देखें-सनी देओल मचाएंगे बॉक्स ऑफिस पर कहर, फिल्म ‘जाट’ का पोस्टर हुआ रिलीज

लॉरेंस पर गुस्साए सलीम खान

सलीम ने सवाल किया, "सलमान को किससे माफी मांगनी चाहिए? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है, आपने कितने जानवरों की जान बचाई है?" सलीम खान ने आगे अपने बेटे की बेगुनाही के बारे में बात करते हुए कहा कि सलमान ने कोई अपराध नहीं किया है और कहा, "कोई गुनाह किया है? आपको मालूम है, हमने तो कभी बंदूक भी इस्तेमाल नहीं की?" क्या उसने कोई अपराध किया है? क्या आपने उसे देखा है? क्या आपने मामले की जांच की है?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई