लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी बुलेट प्रूफ SUV, जानें कितनी है स्पेशल कार की कीमत

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्टर ने अपने लिए नई बुलेट प्रूफ कार खरीदी है। जानिए इसकी कीमत..

निक्की राय

मुंबई: सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर इन दिनों काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। अभिनेता पिछले कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निशाने पर हैं। राजनीतिक नेता और उनके दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ दिनों बाद से ही सलमान को फिर से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। तब से ही उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सलमान ने भी अपनी सेफ्टी को पूरा बंदोबस्त कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने नई बुलेट प्रूफ एसयूवी खरीदी है। बताया जा रहा है गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए हैं। इसे फिलहाल दुबई से मुंबई लाया जा रहा है।

सलमान खान की नई बुलेट प्रूफ कार

बॉलीवुड सोसाइटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल एसयूवी खरीदी है। चूंकि यह कार भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसलिए स्टार कथित तौर पर इसे दुबई से आयात करवा रहे हैं। कार की कीमत लगभग ₹ 2 करोड़ है और अनुमान है कि कार को जल्दी से जल्दी भारत लाने के लिए काफी रकम खर्च की जाएगी।

खास है सलमान की नई कार

अगर कार की खासियत की बात करें, तो यह कार सुविधाओं और लग्जरियस एक्सपीरियंस की वजह से काफी फेमस है। इसके अंदर एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम शामिल किया गया है। बॉम्ब एलर्ट इंडिक्टेर, गोली बारी का समाने करने के लिए रि इनफोर्स्ड ग्लास और ड्राइवर और यात्री की पहचान को अस्पष्ट करने के लिए टिंटेड खिड़कियों को भी डिजाइन किया गया है। द निसान पेट्रोल एसयूवी अब तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। वहीं, ये सलमान खान की दूसरी बुलेट प्रूफ कार होने वाली है। सलमान ने पिछले साल भी यूएई से एक और बुलेटप्रूफ कार खरीदी थी, जब उन्हें और उनके पिता सलीम खान को पहली बार बिश्नोई गिरोह से मौत की धमकी मिली थी। यह भी देखें-‘वायरल भाभी’ के पति ने खोल दी पूरी पोल, कहा ‘घरेलू हिंसा का केस करने की धमकी देती है’

बिग बॉस के सेट पर कड़ी सुरक्षा

सलमान खान शुक्रवार को भारी सुरक्षा के बीच बिग बॉस 18 की शूटिंग के लिए वापस लौटे। पिछले हफ़्ते बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद यह पहली बार था जब वे काम पर लौटे। सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को मुंबई पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर सलमान खान को धमकी मिली जिसमें अभिनेता से 5 करोड़ रुपये मांगे गए ।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन