भारतीय सिनेमा

खूंखार आतंकवादी बना 'द कपिल शर्मा शो' का कलाकार, राजीव ठाकुर की एक्टिंग को मिली तारीफ

द कपिल शर्मा शो में के राजू यानी राजीव ठाकुर इस समय कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'आईसी 814 कंधार हाईजैक' में निभाए गए आतंकवादी के किरदार की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। कॉमेडी शो में सभी को हंसने वाले राजीव सीरीज में खूंखार आतंकी का रोल निभाते हुए नजर आए, सीरियस रोल के लिए कपिल शर्मा समेत टीम के बाकी लोगों ने भी उनकी सरहाना की है।

अनिल सिंह

मुंबई: द कपिल शर्मा शो के राजीव ठाकुर नाम नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'आईसी 814 कंधार हाईजैक' में आतंकवादी का किरदार निभाया है। दरअसल टीवी पर कॉमेडी करने वाला एक एक्टर वेब सीरीज में सीरियस रोल निभा रहा है। ऐसे में राजीव ठाकुर ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

कपिल शर्मा ने की तारीफ

कपिल शर्मा ने राजीव ठाकुर की सराहना करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, सीरीज में आप बहुत शानदार हैं। भाई यह सिर्फ एक शुरुआत है। बहुत कुछ अच्छा आना बाकी है। प्यार और शुभकामनाएं हमेशा। इस पर राजीव ठाकुर ने भी जवाब दिया है और लिखा है बहुत-बहुत धन्यवाद भाई... लव यू।

अर्चना पूरन सिंह ने की तारीफ

अर्चना पूरन सिंह ने भी राजीव ठाकुर की तारीफ अपनी इंस्टा स्टोरी में की है और लिखा है, जितनी तारीफ सुनी थी उससे कहीं बेहतर है। एक अद्भुत घड़ी, शानदार काम किया राजीव ठाकुर, अर्चना सिंह की स्टोरी का जवाब देते हुए राजीव ठाकुर ने लिखा बहुत-बहुत धन्यवाद मैडम। आपके मार्क्स की उम्मीद कर रहा था, क्या इस बार 8 नहीं होंगे।

कृष्णा ने की तारीफ

कृष्णा अभिषेक ने भी राजीव ठाकुर की तारीफ सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने सीरीज में राजीव ठाकुर की सराहना की है और लिखा है कि उन्होंने बेहद उम्दा अभिनय किया है। द कपिल शर्मा शो के टीम मेंबर्स ने जहां उनकी तारीफ की। वहीं सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी राजीव की तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल