प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार कैमरा फेस करेंगी सोनम कपूर, जानें किस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर फिर से कैमरा फेस करने को तैयार हैं। वह जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। जिसकी शूटिंग की शुरुआत 2025 से होगी। जिसे एक ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
Sonam Kapoor to Shoot film after pregnancy
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड स्टार सोनम कपूर अगले साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पहले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट होगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अतिरिक्त जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

सोनम ने पुष्टि की, “मैं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद फिर से कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे एक्टर होना पसंद है और अपने प्रोफेशन के जरिए इतने दिलचस्प किरदारों को जीना पसंद है।  इंसान मुझे हमेशा से आकर्षित करते हैं और मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाना बहुत पसंद है। मैं अपने अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अगले साल की शुरुआत में सेट पर लौटूंगी। इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स अभी तय की जा रही हैं, इसलिए मैं इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं।”

सोनम कपूर आखिरी बार साल 2023 में 'ब्लाइंड' नाम की फिल्म में नजर आई थीं। सोनम कपूर का अगला प्रोजेक्ट जल्दी शुरू होने वाला है। सोनम कपूर के फिल्मी करियर की अगर बात करें तो वह दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2007 में सांवरिया फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। दिल्ली 6 आई, हेट लव स्टोरी, पैडमैन और नीरजा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। अब ऐसे में देखना यह होगा कि सोनम कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी कब सामने आती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com