सुपरस्टार पवन सिंह करने वाले हैं तीसरी शादी? (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम @jyotipsingh999) 
मूवीज़

सुपरस्टार पवन सिंह करने वाले हैं तीसरी शादी? पत्नी ज्योति सिंह की रिकॉर्डिंग वायरल, जानें पूरा मामला

Pawan Singh Personal Life: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर एक्टर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें, तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह से उनका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। इस मामले में ज्योति सिंह के एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। खबर है कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

निक्की राय

Pawan Singh Personal Life: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर एक्टर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें, तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह से उनका रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। इस मामले में ज्योति सिंह के एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। खबर है कि मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

ज्योति सिंह ने दे दी तलाक की अर्जी

गोल्डमाइन न्यूज भोजपुरी यूट्यूब चैनल के मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी थी। हालांकि बाद में उनके बीच चीजें कुछ ठीक होने लगीं। कहा जा रहा है कि बाद में दोनों फिर से साथ आ गए और ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह के लिए चुनाव में प्रचार भी किया था। अब एक बार फिर इन दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी हैं।

पवन सिंह की पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

गोल्डमाइन न्यूज भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक कॉल रिकॉर्डिंग शेयर की है, जिसको लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की कॉल रिकॉर्डिंग है। ज्योति फोन पर किसी से अपने और पवन के रिश्ते में चल रही अनबन पर बात कर रही हैं और सामने वाला शख्स उन दोनों का पैचअच करवाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। ज्योति कॉल पर कहती हैं, 'जब ललाए हैं, तो क्यों तलाक दे रहे हैं। अगर वो बीबी और बच्चे के लिए ललाए हैं, तो तलाक क्यों दे रहे हैं। ढंग से क्यों नहीं रह रहे हैं।' यह भी देखें-कंगना रनौत को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इस एक शर्त पर ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ हो सकती है रिलीज

तीसरी शादी पर ज्योति सिंह ने किया खुलासा

अपनी कॉल में ज्योति सिंह आगे कहती हैं, 'अगर आपकी पवन जी से बात होती है, तो उनसे पूछिए वो ज्योति का कॉल क्यों नहीं उठा रहे हैं या मैसेज का रिप्लाई दे रहे हैं ज्योति का। आपकी बात पवन जी से होती है ना आप खुद पूछिए। पवन जी के परिवार से ही हमें पता चला था कि उनका जनवरी में शादी होने वाला है। मेरी तो पूरी दुनिया उजड़ गई है।' बता दें ये पवन सिंह की दूसरी शादी है। उन्होंने ज्योति से साल 2018 में शादी की थी।

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया