छोटे बेटे अनंत और दोनों बहुओं के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

छोटे बेटे Anant Ambani और दोनों बहुओं के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Mukesh Ambani, सादगी से जीता दिल

Ambani Family At Lalbaugcha Raja: गणेश उत्सव के दौरान अंबानी परिवार भी भक्ति में लीन है। मुकेश अंबानी बीती रात अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और दोनों बहुओं के साथ लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

निक्की राय

Ambani Family At Lalbaugcha Raja: गणेश उत्सव के दौरान जहां पूरा बॉलीवुड लालबाग के राजा के दर्शन कर रहा है, वहीं अंबानी परिवार भी भक्ति में लीन है। मुकेश अंबानी बीती रात अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और दोनों बहुओं के साथ लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स उनकी सादगी भरे इस अंदाज के कायल हो चुके हैं। हर कोई उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहा है।

लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद

पूरा बॉलीवुड लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बारी-बारी पहुंच रहा है। वहीं, बीती रात अंबानी परिवार भी लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचा। मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी, छोटी बहू राधिका मर्चेंट अंबानी और श्लोका अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। पूरा परिवार बहुत ही सादगी भरे अंदाज के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचा। उनके सिंपल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं अंबानी

अंबानी परिवार गणपति बप्पा के बहुत बड़ा भक्त है। इस पूरे परिवार की बप्पा में खूब आस्था है। हर साल अंबानी परिवार धूम-धाम से बप्पा का स्वागत करता है। इस साल भी अंबानी फैमिली ने बप्पा का स्वागत खूब अच्छे से किया, जिस फंक्शन में पूरा बॉलीवुड भी शामिल हुआ था। यह भी देखें-Nayanthara का X अकाउंट हुआ हैक, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, लिखा ‘अजीब ट्वीट पर ध्यान न दें…..’

सादगी भरे अंदाज से जीता दिल

इस दौरान श्लोका अंबानी ऑरेंज कलर के सूट में नजर आईं। वहीं उनकी देवरानी लाइट ब्लू कलर के कुर्ता सेट में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। मुकेश अंबानी और अनंत भी सिंपल कुर्ती पजामा सेट पहनें दिखे। पूरे परिवान ने सभी लोगों का हाथ जोड़कर बहुत ही सलीके से अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट में इस परिवार की खूब तारीफें कर रहे हैं।

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

मोदी-ट्रंप मीटिंग में प्रेस को बुलाने की इजाजत, लेकिन सवालों पर थी रोक? सर्जियो गोर के दावे पर मचा बवाल!

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच