दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन

CJP Protest Delhi: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। मार्च इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकालने की योजना है।
CJP
CJP(Image- Social Media)
Published on
Updated on

CJP Protest 5 September India Gate: जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा समय तक आंदोलन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। CJP का आरोप है कि केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को युवाओं से किए गए अपने वादों को अब तक पूरा नहीं किया है।

पार्टी के मुताबिक, सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद युवाओं ने सद्भावना दिखाते हुए अपना देशव्यापी विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था। हालांकि, अब वादे पूरे नहीं होने का आरोप लगाते हुए संगठन ने दोबारा सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च

CJP के अनुसार, 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। संगठन ने इसे शांतिपूर्ण विरोध मार्च बताया है।

CJP के सह संयोजक सौरव दास के मुताबिक, मार्च में उन परिवारों को आगे रखा जाएगा, जिनके बच्चे NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस कार्रवाई में कथित तौर पर प्रभावित लोगों के परिवार भी मार्च का नेतृत्व करेंगे।

देशभर से छात्रों के पहुंचने का दावा

संगठन का कहना है कि मार्च में देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र, युवा संगठन और युवा नागरिक शामिल हो सकते हैं। CJP ने सरकार से युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने और प्रदर्शनकारियों से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की है।

CJP
अभिजीत दीपके समेत 5 लोगों पर एफआईआर, सरकारी स्कूल में घुसकर हंगामा करने का आरोप, रुकेगा स्कूल ठीक करो अभियान?

फिलहाल 5 सितंबर के प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर क्या तैयारियां की जा रही हैं, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com