झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

Delhi NCR Heavy Rain: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और भीषण जाम लगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया, जबकि 14 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी।
Delhi NCR Heavy Rain IMD Red Alert
दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश आईएमडी रेड का अलर्टसोर्स- IANS
Published on
Updated on

Delhi NCR Heavy Rain Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी के सदर बाजार, शाहीन बाग, जनकपुरी समेत गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे सड़कें दरिया जैसी नजर आईं। जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, आंधी और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा और दिल्ली एयरपोर्ट से 14 उड़ानों को जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

दिल्ली के कई इलाकों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्व, पूर्वी, शाहदरा, मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में दिनभर भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने इन इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। लोगों को बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट डायवर्ट

मौसम खराब होने का असर दिल्ली एयरपोर्ट के संचालन पर भी देखने को मिला। लगातार बारिश और कम दृश्यता के कारण 14 उड़ानों का रूट बदला गया, जिनमें 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।

डायवर्ट की गई उड़ानों में 11 फ्लाइट जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1 लखनऊ भेजी गई। अधिकारियों के अनुसार, मौसम सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे पटरी पर लाया जाएगा।

जनकपुरी में सबसे ज्यादा 67 मिमी बारिश

  • जनकपुरी- 67 मिलीमीटर

  • गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर

  • छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर

  • पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर

  • सफदरगंज- 29 मिलीमीटर

  • फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर

UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली के अलावा भी देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,

झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावनाएं बताई गई है।

UP- बिहार में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आंधी-तूफान के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें।

Delhi NCR Heavy Rain IMD Red Alert
IMD Heavy Rain Alert Maharashtra: महाराष्ट्र में इन जगहों पर फटेगा बादल, 10 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत

दिल्ली में बारिश के बाद राहत की उम्मीद

लगातार बारिश के बावजूद दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। सबसे अधिक प्रदूषण आनंद विहार में रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 263 दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख इलाकों में मुंडका 122, सिरी फोर्ट 108, पंजाबी बाग 128, जहांगीरपुरी 139, आरके पुरम 114, सोनिया विहार 107, द्वारका सेक्टर-8 174, चांदनी चौक 121, नरेला 94 और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 91 AQI रिकॉर्ड किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com