मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पहला पोस्ट (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन के बाद शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा 'अक्टूबर अच्छा होगा..'

मलाइका अरोड़ा के पिता का सितंबर में निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया से काफी दूर हैं। हालांकि अब उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद पहला इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस आने वाले वक्त से काफी उम्मीदे बाधें नजर आ रही हैं।

निक्की राय

मुबंई: मलाइका अरोड़ा के पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके पिता ने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। पिता अनिल मेहता की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस और उनका पूरा परिवार काफी दुखी है। पिता की मौत के बाद से ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एक्ट्रेस लंबे वक्त से सोशल मीडिया से दूर हैं। उन्होंने पिता की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी। हालांकि अब उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे फैंस की उम्मीदें जागी हैं।

अच्छे वक्त की कर रही हैं उम्मीद

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि एक्ट्रेस का बर्थडे अक्टूबर में आता है और उनकी राशि स्कॉरपियो है। अपनी राशि के साथ एक्ट्रेस ने स्टोरी पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई है कि शायद आने वाला महीना उनके लिए अच्छा होगा।

स्टोरी में लिखी ये बात

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अक्टूबर आपके लिए अच्छा होगा, वृश्चिक राशि।' उनका ये मैसेज एक नई उम्मीद की तरह है। इससे पता चलता है एक्ट्रेस अब तक गहरे दुख में हैं और पिता के निधन की खबर से अब तक उबर नहीं पाई हैं। अब उन्हें आने वाली महीने से काफी उम्मीदें हैं।

मलाइका के दोस्तों ने दिया साथ

इस मुश्किल घड़ी में भी मलाइका और अमृता अरोड़ा के दोस्तों ने उनका साथ दिया। बेस्टफ्रेंड करीना कपूर और करिश्मा हर वक्त उनकी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों कपूर सिस्टर्स अक्सर अरोड़ा फैमिली से मिलने और उनका हाल पूछने आती रही हैं। दोनों ने ही अरोड़ा फैमिली के दुख में उनका पूरा साथ दिया। यह भी देखें-सास की मौत की खबर सुनकर भी क्यों हंसती रही अर्चना पूरन सिंह? पति का ये था रिएक्शन

अर्जुन कपूर ने भी किया सर्पोट

मलाइका के इस बुरे वक्त में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी उनके साथ खड़े रहे। कई रिपोर्ट्स का ये दावा है कि दोनों अब अलग हो चुके हैं। फिर भी पिता के निधन के बाद अर्जुन अपना फर्ज निभाने से पीछे नहीं हटे। वहीं, अरबाज खान और पूरी खान फैमिली ने भी उनका पूरा साथ दिया।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान