मूवीज़

कार्तिक आर्यन की फिसली जुबान, भूल भुलैया 3 में कियारा अडवाणी के कैमियो का दे दिया हिंट

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' हॉरर कॉमेडी फिल्म है, लेकिन फिल्म को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल खुद आर्थिक आर्यन ने गलती से कियारा आडवाणी के कैमियो होने का हिंट दे दिया है। फिल्म के आखिरी 15 मिनट के सीन में कियारा आडवाणी नजर आएंगी।

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कियारा आडवाणी का कैमियो है और इस बात का हिंट खुद कार्तिक आर्यन ने गलती से दे दिया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन से जब सवाल पूछा गया तो उनके मुंह से गलती से कियारा आडवाणी का नाम निकल गया। कार्तिक बाद में मामला संभालने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

कार्तिक आर्यन विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। दरअसल भूल भुलैया फिल्म को काफी पसंद किया गया था जिसमें अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं उसके बाद 'भूल भुलैया 2' आई जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आए थे, इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन 'भूल भुलैया 3' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इसमें कियारा आडवाणी का नाम अब तक सामने नहीं आया था, फिल्म रिलीज होने से कुछ समय पहले ही अब यह खबर सामने आ रही है कि कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक आर्यन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए दो क्लाइमैक्स सीन शूट हुए हैं और आखिरी के 15 पेज की स्क्रिप्ट सिर्फ पांच लोगों के पास ही थी ऐसे में वह पांच ही लोग जानते हैं कि क्लाइमेक्स क्या होगा। पांच लोगों को भी एक नहीं बल्कि दो क्लाइमैक्स के बारे में पता है ऐसे में क्लाइमेक्स को लेकर कन्फ्यूजन बहुत सारा है।

बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया जब हम लोग शूट भी कर रहे थे, इन फैक्ट जब क्यारा के साथ शूट... इसके बाद उन्होंने माफी मांगी और बताया कि जुबान फिसल गई और कहा कि जब विद्या जी के साथ शूट कर रहे थे और पूछा कि क्या यह लाइव तो नहीं है, आगे उन्होंने कहा कि हमने दो क्लाइमेक्स शूट किया है बस इतना ही बोलना चाहूंगा और यह पहली बार मेरे साथ हो रहा है कि बहुत सी चीज छिपानी पड़ रही है। इसमें आई थिंक मुझे आज इट्स डिफरेंट स्पेस मुझे लगता है कि भूल भुलैया 3 में आपके लिए बहुत सारे सरप्राइज होंगे और आप इसे इंजॉय करेंगे।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत