'वायरल भाभी' के पति ने खोल दी पूरी पोल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'वायरल भाभी' के पति ने खोल दी पूरी पोल, कहा 'घरेलू हिंसा का केस करने की धमकी देती है'

'वायरल भाभी' उर्फ हेमा शर्मा इन दिनों 'बिग बॉस 18' में नजर आ रही हैं। उनके NRI पति गौरव सक्सेना ने उनका काला चिट्ठा खोला है। बताया कि हेमा ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

निक्की राय

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। इस सीजन में 'वायरल भाभी' हेमा शर्मा भी शो का हिस्सा बनी हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। युगांडा के NRI गौरव सक्सेना हेमा शर्मा के पति हैं। गौरव ने हाल ही में यूट्यूब चैनल 'गौरव की कहानी' में पत्नी हेमा शर्मा को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वो उन्हें घरेलू हिंसा के केस में फसाने की धमकी देती है।

बेटे से मिलने ना देने का लगाया आरोप

हेमा शर्मा के पति गौरव ने इस वीडियो में उन पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें उनके बेटे से मिलने से रोकती हैं। उनकी पिछली शादी से उनका एक बेटा है, जिसे हेमा गौरव से मिलने से रोकती हैं। उनका मानना है कि उनके बेटे के साथ भी वो उनके जैसा ही हश्र करती हैं। गौरव का कहना है कि हेमा उनके बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे सकती।

ढाई करोड़ का फ्लैट मांगने का आरोप!

गौरव ने आरोप लगाया कि हेमा ने उनसे 2.50 करोड़ रुपये का 2 BHK फ्लैट खरीदने कहा था, जिसके लिए मना करने पर उन्होंने गौरव को उनके बेटे से मिलने नहीं दिया। गौरव ने जानकारी दी की वो पहले से ही हेमा को काफी मोटी रकम दे रहे हैं। वो उनके मौजूदा घर का किराया भी भरते हैं। ऐसे में उनके लिए इतना महंगा फ्लैट खरीदना मुश्किल है। यह भी देखें-बिना शादी के ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं फ्रीडा पिंटो, हॉलीवुड तक मचा चकी हैं धूम

हर महीने लाखों रुपए देने का किया दावा

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गौरव ने उन्हें एक किफायती इलाके में घर देने की पेशकश की थी, लेकिन हेमा ने इससे मना कर दिया। गौरव ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वो मार्च 2024 तक उन्हें हर महीने के खर्च के लिए 3-4 लाख रुपए देते थे, लेकिन अप्रैल 2024 में अलग होने पर उन्होंने केवल 1 लाख रुपए देने शुरु किए। वो बताते हैं कि जिस घर में हेमा रहती हैं वो आज भी उसका किराया भरते हैं। गौरव का कहना है कि वो उन्हें घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने की धमकी देती हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन