(डिजाइन फोटो)  
हॉलीवुड

डेडपूल एंड वूल्वरिन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, जानें अन्य फिल्मों का हाल

औरों में कहां दम था ने गुरुवार को 60 लाख रुपये की कमाई की है। उलझ ने गुरुवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बैड न्यूज ने 21वें दिन यानी गुरुवार को 40 लाख रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: औरों में कहां दम था और उलझ का अब बॉक्स ऑफिस पर उलटी गिनती शुरू हो चुकी हैं। दोनों फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है। वहीं हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है। वहीं बैड न्यूज का धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम निकल रहा है। आइए जानते हैं औरों में कहां दम था और उलझ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई की और डेडपूल एंड वूल्वरिन और बैड न्यूज का अब तक का कलेक्शन कितना है।

औरों में कहां दम था का बिजनेस

औरों में कहां दम था में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था ने गुरुवार को 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 10.05 करोड़ रुपये हो गया है।

उलझ की धीमी शुरुआत

उलझ में जाह्नवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। उलझ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म है। उलझ ने पहले दिन 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की। उलझ ने गुरुवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 7.25 करोड़ रुपये हो गया है।

डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की। डेडपूल एंड वूल्वरिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रही है। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.85 करोड़ रुपये हो गया है।

बैड न्यूज की कमाई

बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य किरदार में हैं। बैड न्यूज का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने मिलकर किया है। बैड न्यूज का धीरे-धीरे रफ्तार कम हो रहा है। बैड न्यूज ने 21वें दिन यानी गुरुवार को 40 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का टटोल कमाई 61.60 करोड़ रुपये हो गया है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह