- Hindi News »
- Movies »
- Celebrities »
- Mahesh Babu Started His Film Career At The Age Of 4
महेश बाबू ने 4 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर, जानें कैसे बने प्रिंस ऑफ टॉलीवुड
- Written By: सोनाली झा
महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की और बाद में एक दिग्गज एक्टर बन गए। स्ट्रेलिया में बी गोपाल की फिल्म वामसी की शूटिंग के दौरान महेश को एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से प्यार हो गया था।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: महेश बाबू एक फेमस तेलुगु फिल्म एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। एक्टर का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था। महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी हैं। जो तेलुगु फिल्मों के निर्माता हैं साथ ही वो एक एक्टर भी हैं। एक्टर की मां का नाम इंदिरा देवी हैं।
महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की और बाद में एक दिग्गज एक्टर बन गए। एक्टर रूप से तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते है। ऑस्ट्रेलिया में बी गोपाल की फिल्म वामसी की शूटिंग के दौरान महेश बाबू को एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से प्यार हो गया था। यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। यहां से महेश बाबू ने नम्रता को डेट करना शुरू किया। लगभग चार सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी, 2005 को मुंबई के मैरियट होटल में शादी कर लिए थे। शादी के समय दोनों फिल्म ‘अथाडु’ की शूटिंग के में बिजी भी थे। 31 अगस्त, 2005 को हैदराबाद के ग्लोबल हॉस्पिटल में नम्रता ने अपने पहले बच्चे को दिया जिसका नाम गौतम कृष्ण हैं। समय से पहले बच्चे का जन्म होने पर नम्रता की हालत थोड़ा गंभीर हो गई थी। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा समय पर इलाज किए जाने पर वो ठीक हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की पहली फोटो
महेश बाबू इस समय अपनी पत्नी नम्रता का पूरा ख्याल रखते थे। बाद में 20 जुलाई, 2012 को एक्ट्रेस ने एक लड़की को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने सितारा रखा। महेश बाबू अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। महेश बाबू को उनके अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें आठ नंदी पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर दक्षिण पुरस्कार, चार दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार और एक आईफा उत्सवम पुरस्कार शामिल हैं।
महेश बाबू प्रोडक्शन हाउस जी महेश बाबू एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं। महेश बाबू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में रिलीज फिल्म ‘नीदा’ में एक कैमियो रोल करके की थी। इस फिल्म में महेश बाबू बच्चे के किरदार में नजर आए थे। महेश बाबू की उम्र उस वक्त महज 4 साल थी। बाद में वो अपने पिता के कहने पर 9 सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहें ऐसा उन्होंने अपने पिता के कहने पर किया था।
Mahesh babu started his film career at the age of 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMबकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
May 28, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM











