'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक के बाद को-प्रोड्यूसर्स ने खटखटाया बॉम्बे HC का दरवाजा (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक के बाद Co-Producer ने खटखटाया Bombay HC का दरवाजा, कंगना की फिल्म पर फैसला आज

Kangana Emergency Update: बॉम्बे हाई कोर्ट आज फिल्म 'इमरजेंसी' पर सुनवाई करेगा। इमरजेंसी' की सह-निर्माता कंपनी जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई को कोर्ट का रुख किया है। अपनी याचिका में कंपनी ने ये दावा किया है कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने तरीके से और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोका है।

निक्की राय

Kangana Emergency Update: फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार पेंच फंसे जा रहे हैं। अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी या नहीं, इसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट दिया जाएगा या नहीं, इन सभी सवालों का जबाव आज बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के बाद ही मिलेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट आज इस मामले पर सुनवाई करेगा। इमरजेंसी' की सह-निर्माता कंपनी जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई को कोर्ट का रुख किया है। अपनी याचिका में कंपनी ने ये दावा किया है कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने तरीके से और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोका है।

पंजाब में हो रहा विवाद

कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सबसे ज्यादा विवाद पंजाब में चल रहा है। पंजाब में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं, सिख संगठनों ने इस मूवी पर बैन लगाने की भी मांग उठाई है। इन विवादों को देखते हुए फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर बनी ये फिल्म विवादों से घिरती नजर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल समेत सिख संगठनों ने मूवी के मेकर्स पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाया है।

फिल्म की रिलीज रोकने की मांग

सिख संगठनों ने मूवी की रिलीज को रोकने की मांग की है। फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन अब तक उसे सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। साथ ही इस मूवी को कंगना ने डायरेक्टर भी किया है।

सिख संगठनों का आरोप

फिल्म को लेकर सिख संगठनों का आरोप है कि फिल्म 'इमरजेंसी' में उनके समुदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है और फिल्म में उस पूरी घटना को भी तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। फिल्म की सह-निर्माता कंपानी बॉम्बे हाई कोर्ट में अपने मुद्दों को लेकर पहुंची है। आज कोर्ट के फैसले के बाद ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सभी जानकारी मिल पाएगी।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब