एलिस कौशिक (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
सेलिब्रिटी

कौन हैं पंड्या स्टोर की बहु एलिस कौशिक, जो सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में मचाएंगी धमाल

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 कुछ घंटे में टीवी पर शुरू होने वाला है। इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। 6 अक्टूबर से सलमान खान 18 नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ नए सीजन का धमाकेदार आगाज करेंगे। ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा हो रही है।

सोनाली झा

मुंबई: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 कुछ घंटे में टीवी पर शुरू होने वाला है। इसे लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। 6 अक्टूबर से सलमान खान 18 नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ नए सीजन का धमाकेदार आगाज करेंगे। ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा हो रही है। इस शो में पंड्या स्टोर की बहु का नाम भी सामने आ रहा है। पंड्या स्टोर की बहु यानी एलिस कौशिक की सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में धमाल मचाएंगी।

कौन हैं एलिस कौशिक

एलिस कौशिक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक्टिंग के जरिए अपनी घर-घर में पहचान बनाई है। एलिस कौशिक को टीवी शो पंड्या स्टोर से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सीरियल में एक्ट्रेस रवि पंड्या के किरदार में नजर आई थी। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिल दिलों में एक जगह बनाई थी। वह दीपिका कक्कड़ के साथ ससुराल सिमर का और कहा हम कहा तुम जैसे टीवी से सीरियल में काम किया था।

एलिस कौशिक की डेब्यू सीरियल

एलिस कौशिक का जन्म 29 अक्टूबर 1997 को दिल्ली में हुआ था। एलिस कौशिक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की। एलिस को बचपन से एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। एलिस ने अपने सपने पूरे करने के लिए दिल्ली से मुंबई आ गई थीं। एलिस ने साल 2015 में टीवी सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस शो में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके बाद वह 'कहा हम कहा तुम' में काम करने का मौका मिला था।

सलमान खान का शो

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर एक्साइटमेंट एकदम साफ है। फैंस ये देखने के लिए एक्साइटेड है कि रियलिटी शो में इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा। एलिस कौशिक को बिग बॉस के घर में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। फैंस देखना चाहते हैं कि एलिस कौशिक घर में किस तरह से खुद को प्रजेंट करती हैं। इस बार देखना होगा कि बिग बॉस 18 का ताज किस कंटेस्टेंट पर सजेगा।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन