सलमान खान ने शुरू की बिग बॉस सीजन 18 की शूटिंग, नए लुक ने फिल्म सिकंदर के लिए बढ़ाया उत्साह

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स के साथ, फैंस और दर्शकों को एक के बाद एक एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। वह इस समय पॉपुलर शो बिग बॉस 18 और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है पर काम कर रहे हैं।
रतन टाटा के निधन पर सलमान खान समेत फिल्मी सितारों ने जताया शोक, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। गुरुवार की सुबह अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हूं।
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स के साथ, फैंस और दर्शकों को एक के बाद एक एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। वह इस समय पॉपुलर शो बिग बॉस 18 और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर जो ईद 2025 के मौके पर रिलीज होने वाली है पर काम कर रहे हैं। हाल ही में, सलमान को एक नए लुक में देखा गया जिससे फैंस या जाने के लिए बेकरार हैं कि क्या यह उनकी फिल्म सिकंदर के लिए है।

सलमान खान को साइकिल चलाते हुए देखा गया, उनकी दाढ़ी फ्रेंच स्टाइल में थी, जिससे फैंस सिकंदर में उनके नए अवतार को देखने के लिए और भी उत्सुक हो गए हैं। इस बेहद अलग लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या उनका यह नया लुक सिकंदर के लिए है या बिग बॉस के लिए। सलमान खान को बिग बॉस में वापस देखकर हर कोई बहुत उत्साहित है।

सलमान खान 13 साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं और लोगों के पसंदीदा होस्ट बन गए हैं। वह बिना किसी शक इस रियलिटी शो को देखने का अहम कारण हैं। सलमान खान ईद 2025 पर फिल्म सिकंदर के साथ वापसी करेंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसका डायरेक्शन एआर मुरुगडोस ने किया है।

हाल ही में साजिद नाडियाडवाला ने सिकंदर के सेट से फोटो शेयर की है। फोटो में सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ नाडियाडवाला ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किक 2 का ऐलान किया है। पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा है कि यह एक शानदार किक 2 फोटो शूट था सिकंदर। फ्रॉम ग्रैंड। साजिद नाडियाडवाला। इस फोटो को देख कर फैंस सरप्राइस हो गए हैं।

सिकंदर में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनके साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। रश्मिका और सलमान खान की यह जोड़ी निश्चित ही दर्शकों को एक नया और दिलचस्प अनुभव प्रदान करेगी, जिससे 'सिकंदर' को लेकर उत्साह का ग्राफ ऊंचा हो गया है। बता दें कि सलमान खान सिकंदर में डबल रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान सिकंदर की शूटिंग में कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com