(सोर्स-सोशल मीडिया)  
सेलिब्रिटी

ढीले-ढाले कपड़ों में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ, यूजर लगा रहे प्रेग्नेंसी के कयास

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ गुरुवार को सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि एक्ट्रेस कुछ समय से भारत से दूर विदेश में थीं।

सोनाली झा
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले कुछ समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस 11 जुलाई यानी गुरुवार को सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। बता दें कि एक्ट्रेस कुछ समय से भारत से दूर विदेश में थीं।
वायरल वीडियो में कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। कैटरीना कैफ ने ब्लू जीन्स और व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी हैं, जो कि काफी ढीला है और उसे पहने वो काफी मोटी नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने आखों पर काला चश्मा भी लगाया हुआ हैं। वीडियो के जरिए लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस कोट की मदद से अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।
कैटरीना कैफ के वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वह गर्भवती है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वह हमेशा गर्भवती होने का नाटक करती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहते हैं अपना खुद का स्तर बढ़ाना। पहले लोग विक्की को कैटरीना के नाम से पहचानते थे। अब विक्की की कैटरीना बोलते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि  कैटरीना असली रानी हैं। कैटरीना वाकई खूबसूरत, आकर्षक और परियों जैसी प्यारी हैं।
कैटरीना कैफ कुछ समय से जर्मनी के म्यूनिख में रह रही थीं। कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में कैटरीना कैफ स्ट्राइप शर्ट में नजर आ रही थीं। इस फोटो के जरिए कैटरीना कैफ अपने पति और एक्टर विक्की कौशल को गुड मॉर्निंग कहा था। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में गुड मॉर्निंग लिखा था। विक्की कौशल ने अपनी वाइफ की फोटो पर कमेंट करते हुए दिल की लाइन लगा दी है। विक्की कौशल ने कैटरीना की फोटो पर रेड, ऑरेंज, पीला, ग्रीन और ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को तीन साल हो गए हैं। दोनों ने साल 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि कैटरीना कैफ की अगली फिल्म जी ले जरा है। फिलहाल अभी तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। इसमें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगी।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस