फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
मूवीज़

स्त्री 2 के आगे डूब रही है वेदा और खेल खेल में की कश्ती, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

स्त्री ने गुरुवार को 8.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.80 करोड़ रूपये हो गया है। खेल खेल में ने गुरुवार 56 लाख रुपये की कमाई की है। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। तंगलान ने गुरुवार को 41 लाख रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट एक साथ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। स्त्री 2 के आगे खेल खेल में और वेदा का हाल बेहाल हो गया है। वहीं बॉक्स ऑफिस से डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन का पत्ता कट हो गया है। तंगलान भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

स्त्री 2 की कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने गुरुवार को 8.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 432.80 करोड़ रूपये हो गया है।

खेल खेल में का कलेक्शन

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने गुरुवार 56 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 26.01 करोड़ रूपया हो चूका है।

वेदा का कलेक्शन

वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने गुरुवार को 23 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.48 करोड़ रूपया हो चूका है।

तंगलान का बिजनेस

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने गुरुवार को 41 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 44.96 करोड़ रुपया हो चूका है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल