राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, वकील प्रशांत पाटिल ने जारी किया बयान

Shilpa Shetty- Raj Kundra: ईडी द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को घर और फॉर्म हाउस खाली करने के नोटिस पर कोर्ट ने आज रोक लगा दी है। ऐसे में कपल को बड़ी राहत मिली है।

निक्की राय

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में घर और फार्म हाउस खाली करने का नोटिस दिया था। जिसके खिलाफ इस कपल ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से कपल को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने ईडी के घर खाली करने के नोटिस पर स्टे लगा दी है। इससे पहले शिल्पा और राज कुंद्रा ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मिले नोटिस को कोर्ट में चुनौती दी थी।

ईडी ने भेजा था घर खाली करने का नोटिस

27 सितंबर को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के लिए नोटिस भेजा गया था। जिसके तहत उन्हें घर और पुणे का फॉर्महाउस 10 दिन के अंदर खाली करने की सूचना दी गई थी। कपल ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर फैसला लेते हुए कोर्ट ने शिल्पा और राज कुंद्रा को बड़ी राहत दी है।

13 अक्टूबर तक घर खाली करने का मिला था नोटिस

बता दें कि ईडी ने शिल्पा और राज को 27 सितंबर को एक नोटिस भेजा था, जिसमें उन्हें 13 अक्टूबर तक जुहू और पावना झील में मौजूद उनकी प्रॉपटी को खाली करने का आदेश मिला था। हालांकि अब इस मामले में कपल को राहत मिल चुकी है। यह भी देखें-पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’, इतने करोड़ का होगा कलेक्शन

क्रिप्टोकरेंसी पोंजी घोटाले से जुड़ा है मामला

बता दें कि ये पूरा मामला क्रिप्टोकरेंसी पोंजी घोटाले से जुड़ा है। इस मामले में राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का भी नाम शामिल है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया, 'ईडी ने मेरे क्लाइंट की प्रॉपटी के खिलाफ बेदखली का नोटिस जारी किया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इससे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को अपनी अपील दायर करने का वक्त मिल चुका है।' शिल्पा के वकील ने आगे कहा, 'सबसे पहले उन मीडिया रिपोर्ट्स को क्लीयर किया जाए, जिसमें ये कहा गया कि राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, क्रिप्टोकरेंसी पोंजी में शामिल थे।'

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए