फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम 
बॉलीवुड

फिल्मी हैं सायरा बानो की लव स्टोरी, 22 साल बड़े दिलीप कुमार से हुआ प्यार, फिर ऐसे हुई शादी

सायरा बानो आज 80वां जन्मदिन मना रही हैं।सायरा महज 16 साल की उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सायरा को अभिनय के साथ नृत्य में भी रुचि था। एक्ट्रेस के पास कथक और भरत नाट्यम का भी पूरा ज्ञान हैं। सायरा ने अभिनय करके लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो आज 80वां जन्मदिन मना रही हैं। सायरा बानो की मां बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस नसीम बानो थी। सायरा महज 16 साल की उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सायरा को अभिनय के साथ नृत्य में भी रुचि था। एक्ट्रेस के पास कथक और भरत नाट्यम का भी पूरा ज्ञान हैं।

सायरा ने अभिनय करके लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो एक्टिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में भी अपना डांस दिखा चुकी हैं। सायरा बानो साल 1961 में आई फिल्म जंगली में मुख्य किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शम्मी कपूर भी थे। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

साल 1968 की फिल्म पड़ोसन से सायरा काफी पॉपुलर हो गई। सायरा ने दिलीप कुमार के साथ सगीना, गोपी, बैराग जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में सायरा और दिलीप कुमार एक दूसरे के करीब आए थे। 22 साल की उम्र में सायरा बानो ने 11 अक्टूबर 1966 को अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की। उस वक्त दिलीप कुमार 44 साल के थे।

सायरा ने शादी के बाद अपना सारा जीवन दिलीप कुमार को ही समर्पित कर दिया। वह दिलीप कुमार के हर दुख सुख में साए की तरह उनके साथ रहती थीं। हालांकि, ये साथ ज्यादा सालों तक नहीं रहा, 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का निधन हो गया। सायरा अपने पति दिलीप साहब से बेहद प्यार करती थी। दिलीप कुमार का जब निधन हुआ था तब सायरा बानो सेबुध हो गई थी। वह बार-बार दिलीप साहब की डेड बॉडी से लिपटकर रो रही थी।

सायरा बानो की फिल्मों की लिस्ट में कई सफल फिल्में शामिल हैं। जिसमें शादी, अप्रैल फूल, आई मिलन की बेला, आओ प्यार करें, ये जिंदगी कितनी हसीन है, शागिर्द, दीवाना, प्यार मोहब्बत, झुक गया आसमान, पूरब और पश्चिम, विक्टोरिया नंबर 203, बलिदान, दामन और आग, रेशम की डोरी, ज़मीर, साजिश, कोई जीता कोई हारा, नेहले पे देहला, हेरा फेरी, देश द्रोही और फैसला हैं।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल