स्त्री-2 ने 7वें दिन की बंपर कमाई, वर्ल्डवाइड पर पार किया 400 करोड़ रूपये का आकड़ा

स्त्री 2 ने रिलीज के सातवें दिन वर्ल्डवाइड 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने एक सप्ताह में भारत में 342 करोड़ रुपये और विदेश में 59 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और पंकज, त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं।
स्त्री-2 ने 7वें दिन की बंपर कमाई, वर्ल्डवाइड पर पार किया 400 करोड़ रूपये का आकड़ा
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

मुंबई: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन वर्ल्डवाइड 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को बताया कि स्त्री 2 ने रिलीज होने के बाद पहले सप्ताह में ही वर्ल्डवाइड 401 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं और इसका निर्माण 'मैडॉक फिल्म्स' के बैनर तले किया गया।

स्त्री 2 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अभिषेक बनर्जी, पंकज, त्रिपाठी तमन्ना भाटियाऔर अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई स्त्री का अगला संस्करण है। निर्माण कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स' के अनुसार, फिल्म ने एक सप्ताह में भारत में 342 करोड़ रुपये और विदेश में 59 करोड़ रुपये की कमाई की।

स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त को खेल खेल में, वेदा तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट रिलीज हुई थीं। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने स्त्री 2 की बड़ी सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की। करण जौहर ने कहा था कि कैसे हिंदी सिनेमा ने हाल के वर्षों में बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियों का सामना किया है, खासकर महामारी के बाद, जब दर्शकों का अनुमान लगाना अधिक कठिन हो गया है।

स्त्री 2 की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर सफलता सिर्फ फिल्म के लिए जश्न नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और भारतीय मुख्यधारा के सिनेमा के जश्न के तौर पर देखा जाना चाहिए। पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफ़िस की चुनौतियों का सामना करने के लिए जांच के दायरे में रहा है। महामारी के बाद दर्शकों का विकास हो रहा है और कई बार उनका आकलन करना मुश्किल हो जाता है।

स्त्री 2 की मेगा सफलता ने न सिर्फ एक ठोस कहानी और ज़मीनी कंटेंट की ताकत को पुख्ता किया है, बल्कि यह भी पुष्टि की है कि दृढ़ विश्वास, बहादुरी और अवधारणा, कहानी और दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करने से टिकट खिड़की पर भरपूर फ़ायदा होगा। बता दें कि विक्की कौशल की छावा का स्त्री 2 में टीजर जारी किया गया था। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com