बॉलीवुड

धोखाधड़ी के आरोप पर रेमो डिसूजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- मेरा और पत्नी का कोई लेना-देना नहीं

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। कोरियोग्राफर ने आरोपों को झूठा बताया है और कहा है कि जो कुछ भी आपने सुना वह सिर्फ एकतरफा है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खुद पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों पर अपना पक्ष रखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उन पर लगाए गए आरोप झूठ और एकतरफा हैं। महाराष्ट्र के एक डांस ग्रुप ने रेमो और उनके कुछ साथियों के ऊपर 11.96 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

रेमो डिसूजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर अपनी सफाई दी थी। रेमो डिसूजा ने एक लंबा चौड़ा नोट अपने और पत्नी के नाम से सोशल मीडिया पर साझा किया था। जिसमें उन्होंने वही बात लिखी थी, जिसे वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोहराते हुए नजर आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेमो डिसूजा ने कहा कि आप लोगों से इस तरह से मुलाकात होगी, यह कभी सपने में भी सोचा नहीं था। लेकिन मैं यहां कुछ बताना चाहता हूं, जो कुछ भी आपने सुना है वह सब कुछ एकतरफा है। सोशल मीडिया पर जिस तरह के आरोपों की बात चल रही है, उसमें मेरा और पत्नी का कोई लेना देना नहीं है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेमो डिसूजा यह भी कहा कि मुझे अफसोस है कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने और बिना फैक्ट चेक किए इस मामले में हमारा नाम ले लिया है, जबकि मामले में सात अन्य लोगों के बारे में कहा गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेमो डिसूजा ने ये भी बताया कि यह मामला वी अनबीटेबल नाम के एक ग्रुप का है, जो उनके डांस शो 'डांस प्लस सीजन 4' में आए थे। यह सभी बतौर कंटेस्टेंट वहां पहुंचे थे। इस शो के जरिए उन लोगों ने नाम भी कमाया और पैसा भी, लेकिन अब पता नहीं क्यों यह इस तरह की बातें फैला रहे हैं।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव