रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)  
बॉलीवुड

रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म हो गई थी फ्लॉप, संजय लीला भंसाली के ‘ब्लैक’ को किया असिस्ट

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शनिवार को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के घर में हुआ था। रणबीर बचपन से एक्टर बनना चाहते थे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शनिवार को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को दिग्गज दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर के घर में हुआ था। रणबीर बचपन से एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की थी। रणबीर कपूर केवल 10वीं पास हैं। उन्हें 10वीं में 54.3 फीसदी मार्क्स मिले थे।

रणबीर कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने 10वीं पास किया था तब उनकी दादी कृष्णा कपूर ने घर पर एक बड़ी पार्टी होस्ट की थी। इसमें कई स्टार्स ने भी शिरकत की थी। रणबीर कपूर ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

संजय लीला भंसाली के फिल्म को किया असिस्ट

रणबीर कपूर ने एक्टर पारी की शुरुआत करने से पहले फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट किया था। जिसके बाद एक्टर कई फिल्मों में नजर आए। इसमें ऐ दिल है मुश्किल, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, राजनीति और ब्रम्हास्त्र जैसी कई फिल्में शामिल हैं। रणबीर कपूर आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ ‘एनिमल’ में नजर आए थे।

रणबीर और आलिया की लव स्टोरी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। रणबीर और आलिया, ब्राह्मस्त्र के सेट पर मिले थे। शुरुआत में रणबीर और आलिया अच्छे दोस्त थे। इस दौरान एक-दूसरे के साथ समय बिताने लगे थे। ब्राह्मस्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। इसके बाद रणबीर और आलिया को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। साल 2018 में कपल ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया था।

रणबीर और आलिया की शादी

रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी रचाई थी। रणबीर और आलिया ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्राइवेट तरीके से शादी कर ली थी। शादी के सात महीने बाद आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। कपल 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा के पैरेंट्स बने हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ ब्राह्मस्त्र 2 और लव एंड वॉर में देखेंगे।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग