(सोर्स-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

विनेश फोगाट की जीत पर फैंस ने की नितेश तिवारी से अपील, बोले- दंगल 2 का समय...

पेरिस 2024 ओलंपिक में विनेश फोगाट ने वूमेंस रेसलिंग के 50 किलोग्राम कैटेगरी में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। जैसे ही उनकी इस उपलब्धि की खबर फैली, वैसे ही हैशटैग दंगल 2 एक्स पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक एक यूजर ने लिखा कि हेलो नितेश तिवारी सर दंगल 2 की स्क्रिप्ट तैयार करो, जल्दी।

सोनाली झा

मुंबई: विनेश फोगाट ने पेरिस 2024 ओलंपिक में वूमेंस रेसलिंग के 50 किलोग्राम कैटेगरी में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है और फाइनल में पहुंच गई हैं। करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। जैसे ही उनकी इस उपलब्धि की खबर फैली, वैसे ही हैशटैग दंगल एक्स पर ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर उनकी प्रेरणादायक यात्रा पर एक फीचर फिल्म बनाने की मांग की जा रही है।

फैंस नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और आमिर खान स्टारर 2016 की हिट फिल्म दंगल के सीक्वल की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक एक यूजर ने लिखा कि हेलो नितेश तिवारी सर दंगल 2 की स्क्रिप्ट तैयार करो, जल्दी। एक्स पर दूसरे यूजर ने ने रियो 2016, टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक से विनेश की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा है कि दंगल 2 का समय आ गया है।

नितेश तिवारी की दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। फिल्म महावीर सिंह फोगाट की कहानी है, जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है, जो अपनी बेटियों गीता और बबीता को भारत की पहली वर्ल्ड क्लास फीमेल रेसलर्स बनने के लिए ट्रेन करता है।

कास्ट की बात करें तो आमिर खान के अलावा फिल्म में जवान फोगाट बहनों के रूप में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने किरदार निभाया है, जबकि उनकी युवावस्था वाले किरदार को जायरा वसीम और सुहानी भटनागर ने निभाया है, इसके साथ ही उनकी मां के रूप में साक्षी तंवर को देखा गया है। बता दें कि विनेश फोगाट का फाइनल तक का सफर शानदार रहा है।

विनेश ने राउंड ऑफ 16 में दुनिया की नंबर एक और मौजूदा चैंपियन जापान की यूई सुसाकी पर बड़ी जीत के साथ शुरुआत की। फिर, क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच के खिलाफ करीबी जीत हासिल की। हाल के वर्षों में विवादों का सामना करने के बावजूद, पेरिस ओलंपिक में फोगाट का प्रदर्शन शानदार और प्रेरणादायक रहा है। विनेश फोगाट की इस बड़ी उपलब्धि ने उनके शानदार सफर पर एक फिल्म बनाने की उम्मीद जगा दी है। दंगल 2 के लिए उत्साह उनकी ताकत और दृढ़ संकल्प के लिए देश की प्रशंसा को दर्शाता है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह