- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Box Office Collection Of Deadpool Wolverine Bad Newz Auron Mein Kya Dum Tha And Ulajh
डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार, जानें औरों में कहां दम था और उलझ का कलेक्शन
औरों में कहां दम था और उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। औरों में कहां दम था ने मंगलवार को 90 लाख रुपये की कमाई की है। उलझ ने पहले मंगलवार को 65 लाख रुपये की कमाई की है। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बैड न्यूज ने मंगलवार को 45 लाख रुपये की कमाई की है।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: औरों में कहां दम था और उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है। हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन का जोश बरकरार है, तो वहीं बैड न्यूज का धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर दम निकल रहा है। आइए जानते हैं औरों में कहां दम था और उलझ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई की और डेडपूल एंड वूल्वरिन और बैड न्यूज का अब तक का कलेक्शन कितना है।
औरों में कहां दम था का बिजनेस
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था ने मंगलवार को 90 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 8.65 करोड़ रुपये हो गया है।
उलझ की धीमी शुरुआत
जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, आदिल हुसैन, जितेंद्र जोशी और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं। उलझ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म है। उलझ ने पहले दिन 1.37 करोड़ रूपये की कमाई की। उलझ ने पहले मंगलवार को 65 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल 6.20 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Satuan Sankranti: किस दिन है सतुआ संक्रांति? जानिए इस दिन का महत्व
KKR vs CSK: चेपॉक में सजेगी सीएसके और केकेआर की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट?
SRH vs RR: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
UP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
डेडपूल एंड वूल्वरिन का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन लीड रोल में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपये से धमाकेदार शुरुआत की। डेडपूल एंड वूल्वरिन ने मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 114.15 करोड़ रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें- सचिन जोशी ने किया था सनी लियोनी के इस फिल्म में काम, जानें एक्टर बारे में अनसुनी बातें
बैड न्यूज की कमाई
बैड न्यूज में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी, एमी विर्क और नेहा धूपिया भी मुख्य किरदार में हैं। बैड न्यूज का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने मिलकर किया है। बैड न्यूज ने मंगलवार को 45 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म का टटोल कमाई 60.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Box office collection of deadpool wolverine bad newz auron mein kya dum tha and ulajh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Satuan Sankranti: किस दिन है सतुआ संक्रांति? जानिए इस दिन का महत्व
Apr 13, 2026 | 11:00 PMKKR vs CSK: चेपॉक में सजेगी सीएसके और केकेआर की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट?
Apr 13, 2026 | 11:00 PMSRH vs RR: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
Apr 13, 2026 | 10:44 PMUP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
Apr 13, 2026 | 10:33 PMस्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PMकेवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PMमीरा-भाईंदर का विकास आखिर कब तक रुका रहेगा? 9 साल से नए डीपी का इंतजार
Apr 13, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM











