अपनी भूमिका से चर्चा में आए अभिनेता विक्रांत मैसी को आखिरकार अपने प्रयासों और कला से वह स्थान मिल गया जिसके वह हमेशा से हकदार थे 
बॉलीवुड

12th फेल वाले विक्रांत मैसी का नया अवतार, क्या बाबा बनने जा रहे हैं एक्टर?

ये फिल्म एक इंटरनेशनल थ्रिलर है, जिसे सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रोड्यूस करने वाले है। पिछले साल आई फिल्म 12वीं फेल के बाद विक्रांत की प्रसिद्धि पर पहुंच चुके है और सेक्टर 36 में उनके काम को देखकर हर कोई विक्रांत का प्रशंसक बन गया है

शिवानी मिश्रा

मुंबई: अपनी भूमिका से चर्चा में आए अभिनेता विक्रांत मैसी को आखिरकार अपने प्रयासों और कला से वह स्थान मिल गया जिसके वह हमेशा से हकदार थे। विक्रांत ने टीवी के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने वो शोहरत हासिल की, जिसका सपना आज भी कई लोग देखते हैं। विक्रांत हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म सेक्टर 36 की रिलीज के कारण सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी और हर जगह उनकी तारीफ हुई ।

सेक्टर 36 के बाद से लोग विक्रांत के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फैंस जल्द ही विक्रांत को एक नए किरदार में देखने के लिए उत्सुक है। ऐसी खबरे सामने आई है कि विक्रांत आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बायोपिक में उनका किरदार निभा सकते हैं।

विक्रांत के अगले प्रोजेक्ट फैंस को है इंतजार

सेक्टर 36 के बाद से लोग विक्रांत के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

इस साल जुलाई में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर पर एक बायोपिक की घोषणा की गई थी, लेकिन तब से किसी भी बड़े नाम वाले हीरो ने फिल्म में अभिनय करने के लिए साइन अप नहीं किया है। हालांकि कलाकार का नाम समय-समय पर सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह कौन है। ख़बरों के मुताबिक विक्रांत को एक बायोपिक में लीड रोल ऑफर किया गया है।

इंटरनेशनल थ्रिलर होगी ये फिल्म

दरअसल ये फिल्म एक इंटरनेशनल थ्रिलर है, जिसे सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रोड्यूस करने वाले है। पिछले साल आई फिल्म 12वीं फेल के बाद विक्रांत की प्रसिद्धि पर पहुंच चुके है और सेक्टर 36 में उनके काम को देखकर हर कोई विक्रांत का प्रशंसक बन गया है, इसलिए निर्माता इस बायोपिक में उन पर अपना भरोसा दिखा सकते हैं। निर्माताओं के मुताबिक विक्रांत बायोपिक में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाने के लिए एकदम सही विकल्प हैं। विक्रांत भी इस फिल्म में काम करने के ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम